16 APRTUESDAY2024 7:51:00 AM
Nari

Beauty Alert! आपकी ये पर्सनल चीजें भी है मुंहासे होने का कारण

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Jul, 2021 10:35 AM
Beauty Alert! आपकी ये पर्सनल चीजें भी है मुंहासे होने का कारण

गलत खानपान व स्किन केयर में लापरवाही बरतने से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। मगर इसके साथ आपकी कुछ पर्सनल चीजें भी इसके होने व बढ़ाने का काम करती है। जी हां, लंबे समय तक एक ही तकिया कवर इस्तेमाल करने से उसपर जमा गंदगी स्किन को खराब करती है। इसके कारण कील-मुंहासों की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी कुछ पर्सनल चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

- कैमिकल वाला फेसवॉश व ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना

ज्यादा केमिकल वाला फेसवॉश व ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स व स्किन संबंधी अन्य समस्या होती है। इसके अलावा पहले से मुंहासे होने पर इनका इस्तेमाल करने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए हमेशा नैचुरल चीजों से तैयार फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इसके साथ सोने से पहले मेकअप रिमूव करना ना भूलें। असल में, लंबे समय चेहरे पर मेकअप रहने से स्किन खराब होती है। ऐसे में पिंपल्स होने का खतरा अधिक रहता है।

- तकिए का कवर

आपके तकिए का कवर भी चेहरे पर पिंपल्स पैदा करने का कारण बनता है। असल में, कई दिनों तक तकिए पर एक ही पिलो कवर चढ़ाने से उसपर पसीना, त्वचा का सीबम, धूल-मिट्टी, डैंड्रफ आदि जम जाते हैं। ऐसे में गंदे तकिए पिलो पर चेहरा रखकर सोने से स्किन को नुकसान पहुंचता है। इसके कारण चेहरे पर गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं।. इसलिए हर 1-2 दिन में पिलो कवर धोएं।

PunjabKesari

-मोबाइल फोन

मोबाइल फोन पर भी चेहरे पर मुंहासे लाने का काम करता है। अक्सर हम इस बात पर गौर नहीं करते हैं। मगर चेहरे पर तेल, गंदगी, पसीना आदि होने पर भी हम सब मोबाइल फोन यूज करते हैं। ऐसे में यह गंदगी मोबाइल फोन पर चिपक जाती है। वहीं हम चेहरा तो वॉश कर लेते हैं। मगर फोन की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में गंदा मोबाइल फोन यूज करने से चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। इसलिए हर बार मोबाइल फोन यूज करने के लिए बाद इसकी सफाई का भी ध्यान रखें।

- तौलिया

चेहरे पर मुंहासे पैदा करने में आपका पर्सनल तौलिया भी जिम्मेदार होता है। अगर आप घर पर एक-दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा  कई दिनों तक तौलिया धोते नहीं है तो इससे पिंपल्स बढ़ने का खतरा रहता है। दरअसल, घर पर किसी को मुंहासे की परेशानी होने पर उसका इस्तेमाल किया हुआ तौलिया यूज करने से यह समस्या आपको भी हो सकती है। इसके लिए हर दूसरे दिन अपने तौलिए को धोकर अच्छे से धूप में सुखाएं। इसके साथ किसी का तौलिया इस्तेमाल करने से बचें।

 

Related News