04 FEBWEDNESDAY2026 5:13:38 PM
Nari

दिल्ली में 15 दिन में 807 लोग लापता! हर दिन गायब हो रहे लोग अख़िर क्यों?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 04 Feb, 2026 03:23 PM
दिल्ली में 15 दिन में 807 लोग लापता! हर दिन गायब हो रहे लोग अख़िर क्यों?

नारी डेस्क: दिल्ली से गायब होने वाले लोगों के हालिया आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सिर्फ 15 दिनों में 807 लोग लापता हुए हैं, यानी हर दिन औसतन 54 लोग शहर से गायब हो रहे हैं। इसमें एडल्ट और नाबालिग दोनों शामिल हैं, लेकिन सबसे चिंता की बात यह है कि अधिकतर महिलाएं और बच्चे गायब हो रहे हैं। 807 में से 572 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वयस्कों में 616 लोग गायब हैं, जिनमें 90 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। कुल गायब लोगों में से केवल 181 की लोकेशन का पता चल सका है, जबकि 435 वयस्क अब भी लापता हैं। नाबालिगों की स्थिति और भी चिंताजनक है। कुल 191 बच्चे गायब हुए हैं, जिनमें 29 लड़कियां और 19 लड़के शामिल हैं। इनमें से केवल 48 बच्चों की लोकेशन ट्रेस की जा सकी है, जबकि 137 बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल

इन आंकड़ों के अनुसार, गायब होने वालों में महिलाओं और छोटी उम्र की लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। 807 गायब लोगों में लगभग दो-तिहाई महिलाएं हैं 509 महिलाएं और 298 पुरुष। यह संकेत देता है कि दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit (@vardiwala0007)

गायब होने के पुराने आंकड़े

साल 2026 की शुरुआत में ही ऐसे आंकड़े सामने आने और लोकेशन ना मिलने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, साल 2025 में दिल्ली में लगभग 5915 लोग लापता हुए थे, जिनमें से केवल 4424 का सुराग मिला, जबकि 1491 लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चला। यदि हम 2016 से 2026 तक की अवधि देखें, तो 60,694 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से 53,763 का सुराग पुलिस को मिला और 6,931 लोगों का पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें:  कोरियन गेम्स से सावधान रहें पेरेंट्स! टास्क के चक्र में 3 सगी बहनों ने कर ली Suicide

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEWS/ FACTS 🌀 (@gktrickindia)

दिल्ली में लगातार बढ़ते लापता होने के मामलों ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह आवश्यक है कि परिवार और समाज मिलकर सुरक्षा उपाय अपनाएं और बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहें। 

Related News