29 APRMONDAY2024 11:18:47 AM
Nari

राशि के हिसाब जानें, प्यार में किस चीज़ से डरते हैं अाप

  • Updated: 11 Dec, 2017 03:59 PM
राशि के हिसाब जानें, प्यार में किस चीज़ से डरते हैं अाप

प्यार एक खुशनुमा अहसास है, जिसे हर शख्स अपनी जिंदगी में एक न एक बार जरूर महसूस करना चाहेगा। जब किसी से प्यार होता है तो शुरूअात में हम सिर्फ सकारात्मक चीज़ें ही देखते हैं। लेकिन यदि हमें उस व्यक्ति से बदले में उतना प्यार न मिले, तो काफी दुख पहुंचता है। इसलिए अाज हम अापकाे राशियाें के हिसाब से बताएंगे कि काैन सी राशि के लाेग प्यार में पड़ने के बाद किस चीज़ से सबसे ज्यादा डरते हैं। ताे अाईए जानते हैं प्यार में किस चीज़ से डरते हैं सभी राशियाें के लाेगः- 

1) मेष
इस राशि के तहत पैदा हुए लोग ऊर्जा से भरपूर हाेते हैं, इसलिए ये फ्री या एक जगह नहीं बैठ सकते। ये एक पार्टनर की तलाश में ज्यादा समय लगाते और एक बार पसंद अाने पर उसे इंप्रैस कर ही लेते हैं। प्यार में इन्हें इस चीज़ से बहुत डर लगता है कि जल्दी ही कहीं उनका ये उत्साह खत्म न हाे जाए और उनकी जिंदगी बाेरिंग न बन जाए। इन्हें बाेरिंग लाइफ और किसी रिश्ते में जबरदस्ती बंधे रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं।

2) वृषभ
इस राशि के लाेग बहुत नर्म दिल के हाेते हैं, लेकिन बाहर से खुद काे कठाेर दिखाते हैं।एक बार जब वे किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो उन्हें हमेशा यही डर सताता रहता है कि कहीं उन्हें धोखा न मिल जाए। 

3) मिथुन
मिथुन राशि के लाेग थाेड़े इश्कबाज किस्म के होते हैं, इसलिए उनकी अटेंशन पाना मुश्किल काम नहीं हाेता। ये एक-रिश्ते में लंबे समय तक रहने से डरते हैं, क्याेंकि कुछ समय बाद ही इनकी उस रिश्ते में एक्साइटमेंट खत्म हाे जाती है। इसलिए रिश्ताें काे निभाना इनके लिए चैलेंज की तरह हाेता है। 

4) कर्क
इस राशि के लाेगाें काे किसी की केयर करना या किसी काे प्यार करना बहुत अच्छा लगता है, क्याेंकि ये रिश्ते काे पूरे दिल से निभाते हैं। लेकिन इन्हें मन ही मन इस बात का डर भी सताता है कि कहीं उनका पार्टनर उन्हें धाेखा न दे। एक बार धाेखा मिलने पर उस रिश्ते से बाहर निकलना उनके लिए काफी मुश्किल हाेता है। 

5) सिंह
इनकी लाइफ हमेशा परफेक्ट नहीं हाेती, लेकिन लाेगाें काे इन्हें देखकर यही भ्रम रहता है। इन्हें सबसे ज्यादा इनके गौरव के लिए जाना जाता है और इनकी इसी विशेषता की वजह से लाेग इनका कमजोर पक्ष नहीं देख पाते। प्यार के मामले इन्हें अकसर यही डर सताता रहता है कि उनका पार्टनर हमेशा उन्हें प्यार करेगा या नहीं, क्याेंकि वह उन्हें खुश रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

6) कन्या
इस राशि के लाेगाें की पर्सनल और प्राेफैशनल लाइफ परफेक्ट हाेती हैं, क्याेंकि ये हार स्वीकार नहीं कर सकते। लेकिन इन्हें हमेशा यही डर सताता रहता है कि इनका रिश्ता अच्छे से चलेगा या नहीं। ये हमेशा इस बात काे समझ नहीं पाते कि एक रिश्ते में सामने वाला इनसे क्या उम्मीद कर रहा है।

7) तुला
तुला राशि के लाेग बेहद आकर्षक और फ्रैंडली हाेते हैं। उनके इसी स्वभाव की वजह से हर कोई उनके साथ रहना चाहता है। प्यार के मामले में इनकी ये समस्या हाेती है कि इतनी सारी अॉप्शन में से वह किसे अपने साथी के रूप में चुने और जिसे वह चुन रही हैं क्या वह उनके लिए बेस्ट हाेगा।

8) वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लाेग फ्लर्ट करने में माहिर हाेते हैं। लेकिन जब ये किसी रिश्ते काे लेकर सीरियस हाेते हैं, ताे सामने वाले काे उनकी सॉफ्ट साइड देखने काे मिलती है। इन्हें प्यार में यह डर सताता है कि कहीं सामने वाला इनका विश्वास न ताेड़ दें और प्यार में उन्हें धाेखा न मिले।

9) धनु 
इस राशि के लाेग हमेशा मस्त लाइफ जीना पसंद करते हैं। जब इन्हें लगता है कि सामने वाला उनके लिए सीरियस हाे रहा है, ताे वह उस रिश्ते से अाजाद हाे जाते हैंं। इन्हें घूमना-फिरना और नए लाेगाें से मिलना पसंद हाेता है। इसलिए इन्हें डर लगता है कि सीरियस रिलेशन में जाने के बाद इन्हें ये सब करने का माैका नहीं मिलेगा। 

10) मकर
मकर राशि के लाेग दूसराें के लिए एक पहेली की तरह हाेते हैं, क्याेंकि ये अपनी पर्सनल लाइफ काे किसी के सामने जाहिर करना पसंद नहीं करते। इन्हें लाेगाें का इनकी पर्सनल लाइफ में दखल देना भी पसंद नहीं हाेता। इन्हें प्यार में यह डर सताता रहता है कि कहीं उनका पार्टनर उनसे रिश्ता न ताेड़ दे और इस बारे में दूसराें से बात न करें, जिससे लाेगाें काे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने का माैका मिल जाए।

11) कुंभ  
इस राशि के लाेग अन्याय के खिलाफ बोलने वाले हाेते हैं और इन्हें सामाजिक मानदंडों के खिलाफ जाने से डर नहीं लगता। उन्हें किसी एेसे शख्स की जरूरत हाेती है, जाे उन्हें और उनकी साेच काे स्पोर्ट करे। अपने इसी स्वभाव की वजह से उन्हें हमेशा यही डर सताता रहता है कि क्या उन्हें सच्चा प्यार मिलेगा। क्या इनका पार्टनर भी इनकी तरह ही साेच रखता हाेगा। 

12) मीन  
मीन राशि के लाेग खुद से ही प्यार करते हैं। इसलिए जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ते। लेकिन एक बार जब ये किसी के प्यार में पड़ जाए, ताे बस उसी के ही हाेकर रह जाते हैं। फिर इनके लिए पार्टनर की जरूरतें सबसे पहले अाती हैं और बाकी सब बाद में। इन्हें लड़ाई-झगड़े और ब्रैकअप से बहुत डर लगता है और यही वजह है कि ये किसी काे जल्दी अपना नहीं पाते।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News