20 JANTUESDAY2026 7:06:34 PM
Nari

लड़की ने 1 महीने तक बिल्कुल नमक नहीं खाया, फिर जो हुआ सुनकर दंग रह जाएगे आप

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 20 Jan, 2026 05:28 PM
लड़की ने 1 महीने तक बिल्कुल नमक नहीं खाया, फिर जो हुआ सुनकर दंग रह जाएगे आप

 नारी डेस्क: आजकल फिटनेस और वजन कंट्रोल के नाम पर कई लोग बिना सोचे-समझे डाइट ट्रेंड्स को फॉलो कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ एक युवा लड़की ने किया। उसने अपना वजन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए पूरे 1 महीने तक नमक बिल्कुल छोड़ दिया। शुरुआत में उसे लगा कि यह सही फैसला है, लेकिन कुछ ही दिनों में उसके शरीर में बदलाव होने लगे, जो गंभीर और खतरनाक साबित हुए।

नमक (सोडियम) क्यों है जरूरी?

 नमक यानी सोडियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर में फ्लूड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। लंबे समय तक नमक न लेने पर शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं।

Health Tips: उम्र के हिसाब से किसे कितना नमक खाना चाहिए?

नमक न लेने के शुरुआती लक्षण

नमक न खाने से शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं कमजोरी और थकान महसूस होना। सिरदर्द और चक्कर आना। सुस्ती और शरीर में ऊर्जा की कमी। कई बार व्यक्ति बिना ज्यादा मेहनत किए भी बहुत सुस्त और कमजोर महसूस करने लगता है।

मांसपेशियों और नसों पर असर

सोडियम की कमी मांसपेशियों और नसों पर भी असर डालती है। इसके कारण मसल्स क्रैम्प्स और ऐंठन। हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन। ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत और मानसिक भ्रम।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  FSSAI ने बताया, केमिकल वाला शकरकंद न खाएं, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

ब्लड प्रेशर पर प्रभाव

जहां सीमित नमक ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है, वहीं बिल्कुल नमक न लेने से ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है। इसका परिणाम

लो ब्लड प्रेशर

अचानक कमजोरी

बेहोशी

PunjabKesari

यह खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए अत्यधिक खतरनाक हो सकता है। पाचन और हाइड्रेशन पर असर कि नमक पाचन तंत्र के लिए भी जरूरी है। यह पेट में एसिड बैलेंस बनाए रखता है। लंबे समय तक नमक न लेने पर भूख कम लगती है और मतली व पाचन समस्याएँ हो सकती हैं। सोडियम की कमी से शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टर की सलाह

नमक पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए सही नहीं है। हालांकि ज्यादा नमक का सेवन भी नुकसानदेह होता है। सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि संतुलित और सीमित मात्रा में नमक का सेवन किया जाए। किसी भी बड़े डाइट बदलाव से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

नमक शरीर के लिए बेहद जरूरी है। वजन या ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए नमक पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहिए। संतुलित मात्रा में नमक खाना ही सेहतमंद और सुरक्षित तरीका है।  

Related News