23 APRTUESDAY2024 7:38:56 PM
Nari

Feng Shui Tips: ग्रीन नहीं, इस रंग का क्रिसमस ट्री लगाना भी होता है शुभ

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 25 Dec, 2019 01:19 PM
Feng Shui Tips: ग्रीन नहीं, इस रंग का क्रिसमस ट्री लगाना भी होता है शुभ

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस-ट्री का आकार त्रिकोण क्यों होता है? असल में त्रिकोण आकार को आग का प्रतीक माना जाता है, जो आपके जीवन में ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए शायद अपने जीवन को ऊर्जा युक्त बनाने के लिए हर कोई इसे अपने घर में लगाना पसंद करता है। वैसे भी क्रिसमस में अब कुछ ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। अगर आप घर में क्रिसमस ट्री रखने लगे हैं या फिर लगा चुके हैं तो फेंगशुई के अनुसार आप चाहें तो उसमें कुछ बदलाव लाकर अपने क्रिसमस को और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

Related image,nari

सकारात्मक ऊर्जा

सबसे पहले तो क्रिसमस ट्री को पूरी लगन के साथ सजाएं। आप जितने प्रेम और लग्न के साथ इस ट्री को सजाएंगे, उतनी ही खुशियां आपके जीवन में रंग लाएंगी। क्रिसमस ट्री की सजावट पूरे दिल से करने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ट्री रखने की सही दिशा

अगर आप अपने जीवन और रिश्तों में अपनापन लाना चाहते हैं तो घर के दाहिने भाग में क्रिसमस ट्री स्थापित करें। इससे आपक परिवार और घर में अपनापन बढ़ेगा।

Related image,nari

आग का प्रतीक होने की वजह से इसे घर के मुख्य द्वार के सामने या फिर पास रखने से बचें। ऐसा करने से घर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

लाल रंग का ट्री

चीन के मुताबिक लाल रंग का क्रिसमस ट्री घर में लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। खासतौर पर नए शादी-शुदा जोड़े को घर में लाल रंग का ट्री जरुर लगवाना चाहिए।

Related image,nari

ब्लू रंग वाला क्रिसमस ट्री घर में रखने से बच्चों पर अच्छा असर डलता है। अगर आप बच्चों के कमरे में नीले रंग का क्रिसमस ट्री रखते हैं तो उनके आने वाली साल के लिए यह काफी शुभ माना जाएगा। 

Image result for blue color christmas tree,nari

सजावट

क्रिसमस-ट्री सजाते वक्त सांता का एक गुड्डा उसमें जरुर शामिल करें, ऐसा करने से आपको आने वाले साल में खुशियों के ढेरों मौके मिलेंगे।

दीवार से थोड़ा हटकर

जिस कमरे या कोने में आप क्रिसमस-ट्री रखने जा रहे हैं, ध्यान रखें ट्री दीवार के साथ न लगा हो। ट्री ऐसे रखें कि आप उसकी चारों तरफ घूम सकें। बच्चों को ट्री की खासियत बताने के साथ-साथ उन्हें इसके साथ छेड़खानी करने से खास रोकें। क्रिसमस ट्री एक बहुत ही पवित्र ट्री माना जाता है।

Related image,nari

घर के ऊपरी हिस्से में रखें ट्री

जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, वे लोग घर के ऊपरी हिस्से या दूसरे फ्लोर पर क्रिसमस ट्री रखें। इससे घर में सुख-शांति और प्यार बढ़ेगा।

पीली लाइट्स से करें डैकोरेट

क्रिसमस ट्री को लाल, नीली या पीले रंग की लाइट से सजाएं क्योंकि यह रंग प्यार और दोस्ती का प्रतीक होता है। इससे आपके घर में भी प्यार और अपनापन बना रहेगा। 

सितारे

क्रिसमस ट्री पर लगने वाले सितारे जीवन में सकारात्मकता और आने वाली खुशियों का प्रतीक माने जाते हैं। यह आपके लिए आने वाले जीवन में आपके लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

तो ये थे क्रिसमस ट्री से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने क्रिसमस को और भी खुशहाल और रंगमयी बना सकते हैं। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News