26 APRFRIDAY2024 9:29:01 AM
Nari

Vastu Tips: इस तरह से सजाएंगे बेडरूम तो कभी नहीं होगी कपल्स में टकरार!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 24 Aug, 2018 03:09 PM
Vastu Tips: इस तरह से सजाएंगे बेडरूम तो कभी नहीं होगी कपल्स में टकरार!

बेडरूम घर का सबसे खास हिस्सा होता है। पूरे दिन काम करने के बाद थकान बेडरूम में जाकर ही उतरती है। मगर क्या जानते हैं कि जो बेडरूम की साज-सजावट का उस कमरे में सोने वाले लोगों पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। कई बार तो गलत तरीके से सजाए गए बेडरूम के कारण कपल्स में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इतना ही नहीं बेडरूम की डैकोरेशन सही से ना होने पर घर में नाकारात्मक ऊर्जा का वास होता है,जिससे घर में अशांति का माहौल बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार बेडरूम की सजावट किस तरह करनी चाहिए। 

 


तो चलिए जानते हैं बेडरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स। अगर आप इन टिप्स से बेडरूम सजाएंगे तो पति-पत्नी में कभी टकरार नहीं होगी। 

 

1. राधा-कृष्ण का चित्र

PunjabKesari
वास्तु के अनुसार बेडरूम में राधा कृष्ण जी का चित्र लगाना शुभ माना जाता होता है। इससे मैरिड कपल्स में प्यार बना रहता है। आपसी संबंधों में सुधार के साथ ही घर परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

 

 

2. ड्रेसिंग टेबल के सामने ना हो खिड़की
कभी भूलकर भी बेडरूम की खिड़की के सामने ड्रेसिंग टेबल ना लगाएं। अगर आप कमरे में इस तरह सजावट करते हैं तो घर में परेशानियां आने लगती है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल उस जगह पर रखें जहां सूरज की रोशनी कम पड़ती हो। 

 

 

3. दीवार से ना लगाएं बेड
बेडरूम में बेड कभी भी दीवार के साथ लगाकर ना रखें। इसके साथ ही बेड के सामने कोई अच्छी और सुंदर सी तस्वीर लगाएं ताकि जब भी आप उठें तो आपकी नजर उस पर पड़े। एेसा करने से इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

 

 

4. गुलाब

PunjabKesari
ये तो हम सभी जानते हैं कि गुलाब को प्रेम का प्रतिक माना जाता है। मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि वास्तु के अनुसार भी कमरे में गुलाब का फूल रखना अच्छा माना जाता है। ये फूल आपका और पार्टनर का मूड हमेशा रोमांटिक बनाए रखता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News