29 APRMONDAY2024 7:46:34 AM
Nari

मानसिक शांति देगा Snake Plant, इस दिशा में लगाने से होगा फायदा

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Mar, 2024 12:37 PM
मानसिक शांति देगा Snake Plant, इस दिशा में लगाने से होगा फायदा

वास्तु शास्त्र में एनर्जी का खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, घर में लगे पेड़-पौधों को एक ऊर्जा होती है जिसका प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर पड़ता है। इस शास्त्र में पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। इन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि और शांति आती है। कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स वास्तु में बताए गए हैं जो पॉजिटिविटी के साथ-साथ घर के सदस्यों के लिए खुशहाली लेकर आते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है स्नेक प्लांट, स्नेक प्लांट को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए और इससे यहां लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं। 

वास्तु दोष होगा दूर 

यह ऐसा पौधा माना जाता है जिसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे घर में लगाने से धन के रास्ते खुलते हैं और वास्तु दोष भी दूर होता है। 

PunjabKesari

वातावरण रहेगा शुद्ध 

यह पौधा एक नैचुरल प्यूरीफायर के तौर पर माना जाता है इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यहां पर इसे लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। इसके अलावा यह पौधा घर के सदस्यों में प्यार भी बढ़ाता है।

मिलेगी मानसिक शांति 

घर में यह पौधा लगाने से सुख-शांति आती है। इसके अलावा यह घर के सदस्यों को मानसिक शांति देने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर रखें 

इसे घर के मुख्य द्वार पर भी रखना शुभ माना जाता है। ऊंची जगह जैसे किसी टेबल या कैबिनेट पर इसे रखने से फायदा होता है परंतु भूलकर भी स्नेक प्लांट बाथरुम के पास नहीं रखना चाहिए। यहां पर इसे रखने से एनर्जी प्रभावित होती है। बाथरुम के पास स्नेक प्लांट रखने से इसकी एनर्जी प्रभावित होती है। इसे खिड़की के पास रखना चाहिए ताकि सीधी एनर्जी इस पौधे को मिल सके।  

बेडरुम 

इस पौधे को बेडरुम में भी रखना शुभ माना जाता है। यहां पर इसे रखने से रिश्तों में मिठास आती है।

PunjabKesari
 

Related News