26 APRFRIDAY2024 7:50:41 PM
Nari

महिलाएं रोजाना करें ये 4 काम, घर में आएंगी खुशियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jul, 2019 10:01 PM
महिलाएं रोजाना करें ये 4 काम, घर में आएंगी खुशियां

घर के मुख्य दरवाजे से रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसियों के साथ सुख-दुख, खुशी और हर चीज प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर मेन गेट नीट एंड क्लीन हो या हम उसके सामने कुछ खास चीजें रख दें, तो हमारी किस्मत बदल सकती हैं। चलिए आज हम आपको घर के मुख्य दरवाजे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिससे ना सिर्फ घर का वास्तु दोष खत्म होगा बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

 

इस रंग का हो मेन गेट 

घर का मुख्य दरवाजा हमेशा सफेद रंग का होना चाहिए। वहीं अगर आपके मुख्य दरवाजे का काले रंग का है तो इससे घर में आती-आती खुशियां भी लौट जाती हैं इसलिए इसे तुरंत चेंज करवा लें।

PunjabKesari

दरवाजे के पास साफ-सफाई

मुख्य दरवाजे पर कचरा और गंदगी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साफ-सुथरी जगह पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही इससे पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

होनी चाहिए रोशनी

भले ही लोग अपने घर पर लाखों रुपए खर्च कर दें लेकिन सूर्यअस्त के बाद कुछ लोगों के घर के सामने अंधेरा हो जाता है। लोग सोचते हैं कि सोसायटी की लगाई लाइट की रोशनी काफी है, एक और बल्ब लगाकर खर्चा क्यों बढ़ाना जबकि आपका ऐसा सोचना गलत है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में बेहतर होगा कि शाम के बाद मेन गेट पर अंधेरा ना होने दें।

शुभ चिह्न जरूर लगाएं

हमेशा अपने घर के मेन गेट पर ओम, स्वास्तिक, शुभ लाभ जरूर लिखवाना चाहिए। इसके लिए लाल रंग की रोली का इस्तेमाल करें। इससे घर बुरी नजर लगने से बचा रहता हैं।

PunjabKesari

लाल रंग का कारपेट

मेन गेट पर हमेशा लाल रंग का कारपेट रखें, काले रंग का नहीं। काले रंग पर ना सिर्फ धूल-मिट्टी जल्दी दिखाी देती है बल्कि यह शनि का रंग होता है, जो पैरों में आना अशुभ है। लाल रंग के कारपेट से तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

फिटकरी

लाल रंग के कपड़े में फिटरी लपेटकर लटका दें। इससे घर पर लगी बुरी नजर हटेगी और कोई चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएगा। साथ इससे नेगेटिविटी भी दूर होगी।

तुलसी का पौधा

अगर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं तो मेन गेट के पास तुलसी का पौधा रखें। इससे घर में ना सिर्फ सुख-शांति बनी रहेगी बल्कि यह बेवजह के लड़ाई-झगड़े दूर करने में भी मदद करेगी।

PunjabKesari

महिलाएं रोजाना करें ये 4 काम

-घर की महिलाएं सुबह जल्दी उठकर दरवाजा खोले और चौखट को प्रणाम करें। इससे गरीबी और कर्जा दूर होगा।
-घर की चौखट पर महिलाएं स्नान करने के बाद हल्दी वाला पानी रखें। इससे दुख और दरिद्रता दूर होगी।
-महालक्ष्मी रोजाना आपके द्वारा पर आती है। ऐसे में महिलाएं रोजाना हल्दी, कुमकुम या चावल से मेन गेट के सामने स्वास्तिक बनाएं। इससे पैसों की किल्लत दूर होगी।
-सिर्फ दीवाली ही नहीं, महिलाओं को घर का मेन गेट हमेशा सजा हुआ रखना चाहिए।
-महिलाएं रोजाना बदल-बदलकर आम या अशोक के तोरण लगाएं। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News