28 APRSUNDAY2024 7:14:39 PM
Nari

समुद्र के नीचे बने हैं ये होटल, देखिए तस्वीरें

  • Updated: 06 Jan, 2017 01:05 PM
समुद्र के नीचे बने हैं ये होटल, देखिए तस्वीरें

ट्रैवलिंग:दुनिया में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। पहाड़,समुद्र,जंगल,मंदिर,मस्जिद और न जाने कितनी ही खूबसूरत जगहें जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रहती हैं। आपने वैसे तो बहुत से खूबसूरत होटल देखें होगें लेकिन आज हम जिन होटलों की बात कर रहे हैं वो समुद्र के आसपास नहीं बल्कि समुद्र के अंदर बने हैं।

अंडर वाटर यानि समुद्र के अंदर का नजारा वैसे भी बहुत शानदार होता हैं। यहां पर तरह-तरह के जीव देखने को मिलते हैं और अगर आपको यहां पर रात गुजारने का मौका मिले तो यह और भी रोमांचकारी होगा। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ अंडरवाटर होटलों के बारे में


1. द शिमाओ वंडरलैंड, चीन (The Shimao Wonderland, China)
चीन के सोंगजियांग में थियानमेंशन पहाड़ों के बीच बना द शिमाओ वंडरलैंड बहुत ही खूबसूरत है। पानी के 100 मीटर अंदर बने इस होटल में 380 कमरे हैं। इसको देखने के लिए पर्यटक भारी तादाद में यहां आते हैं। इसको गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके चारों और जाने वाली सड़क बहुत ही खूबसूरत लगती है। 

2. क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस, दुबई (Crescent Hydropolis, Dubai)
ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों के लिए दुनिया भर में मशहूर दुबई में क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस नाम का अंडर वाटर होटल बहुत खूबसूरत है। यहां पर कमरोें से लेकर मींटिग हॉल,डाइनिंग टेबल एरिया के अलावा सब कुछ ग्लास से ही बना हुआ है। यहां पर ज्यादातर शाही परिवार या बड़ी-बड़ी हस्तियां ही ठहरती हैं। इस होटल के अंदर से ही समुद्र का नजारा देखा जा सकता है।  

3. हुवाफेन फुशी (Huvafen Fushi, Maldives)
मालदीव का यह होटल पानी में बहुत खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। इस होटल में बर तरह की सुविधा मौजूद है। इसका बाहरी हिस्सा देखने में बहुत आकर्षित लगता है। 

4. पोजेडॉन अंडरवाटर, फिजी (The Poseidon Underwater Resort, Fiji)
अंडर वाटर होटल में ठहरना चाहते हैं तो यह होटल आपके लिए सबसे बेहतर है। 5 हजार एकड़ पानी से क्षेत्र में फैला यह होटल पर्यटकों की खास पसंद है। यहां पर ठहरना बहुत महंगा है। 

5.मान्टा रिजॉर्ट (The Manta Resort, Pemba Island, Zanzibar)
13 फीट समुद्र की गहराई में बना यह रिजॉर्ट लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। इस रिजॉर्ट में कमरे छोटे-छोटे हैं लेकिन बाकी सारी सुविधाए मौजूद हैं। एक रात के लिए यहां ठहरने का खर्च लगभग 60000 रुपए है। 


 

Related News