01 MAYWEDNESDAY2024 9:08:45 PM
Nari

सिर्फ एक चुटकी सिंदूर से नहीं... Katrina Kaif की इन टिप्स ने बनें supportive और Loving वाइफ

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Aug, 2023 05:22 PM
सिर्फ एक चुटकी सिंदूर से नहीं... Katrina Kaif की इन टिप्स ने बनें  supportive और Loving वाइफ

कैटरीना और विक्की की जोड़ी picture Perfect है। जितनी बार भी वो एक साथ नजर आते हैं बस एक दूजे एक लिए ही बने लगते हैं। चाहे विक्की देसी पंजाबी मुंडे हैं और कैटरीन लंदन की गोरी जिसे इंग्लिश, फिर भी दोनों के बीच इतनी understanding और प्यार कैसे?  सच कहूं तो ये किसी भी नए शादीशुदा जोड़े के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि कई बार कपल एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं  शादी एक ऐसा रिश्ता जिसमें पत्नी और पति का एक-दूसरे को समझना और साथ देना और बहुत जरुरी है। तभी उनकी गृहस्थी खुशहाल होती है। खासकर अगर पत्नी दोस्त भी हो और अपने पति को समझे तो उससे बेहतर क्या ही हो सकता है। विक्की और कैट के खुशहाल गृहस्थी का भी राज ये ही है। कैट विक्की को बहुत अच्छे से समझती हैं और उन्हें पूरी तरह से स्पेस देती हैं जो उन्हें परफेक्ट वाइफ बनाता है...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए करती हैं प्रोत्साहित

अकसर विक्की की वीडियोज में देखा गया है कि वो अपने कॉलेज फ्रैंड्स के साथ समय बिता रहे हैं और पार्टी कर रहें है। कैट विक्की को बांध कर नहीं रखती। उन्हें उनकी पर्सनल स्पेस देती हैं ताकि पतिदेव को ये ना लगे की शादी के बाद उनकी आजादी छिन गई है, इसलिए जरूरी है आप भी कैट की तरह अपने पति को दोस्तों के साथ घूमने के लिए प्रोत्साहित करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

आदतें बदलवाने की ना करें कोशिश

कुछ महिलाओं को आदत होती है कि वो अपने पति को चेंज करने की कोशिश करती हैं। ये बात कई पतियों को पसंद नहीं आती। लेकिन कैट ऐसा नहीं करती है। उन्हें तो विक्की जैसे हैं, वैसे ही पसंद है। उन्होंने खुद कहा है कि उन्होंने विक्की के देसीपन और वो कितने साफ दिल के हैं, उस चीज से प्यार हुआ। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बने पति की दोस्त

अगर आप अपने पति के करीब आना चाहती हैं की वो आपसे हर बात शेयर करे, तो पत्नी बनने से पहले उनकी दोस्त बनें। कैट और विक्की का रिश्ता भी दोस्ती के बाद प्यार तक पहुंचा है तो ये ही वजह है वो एक-दूसरे के साथ इतने transparent हैं और उनका बॉन्ड इतना strong है।

Related News