27 APRSATURDAY2024 8:22:42 AM
Nari

खाना बनाने से लेकर पत्नी से बात करना सिखाने तक...ये स्कूल बनाता है पुरुषों को परफेक्ट Husband Material

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Mar, 2024 04:02 PM
खाना बनाने से लेकर पत्नी से बात करना सिखाने  तक...ये स्कूल बनाता है पुरुषों को परफेक्ट Husband Material

आजकल सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया भर में महिलाओं को लेकर अत्याचार और घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर कई सारे नियम भी बनाए गए हैं। वहीं दक्षिण अमेरिका में इसको लेकर एक अनोखी पहल की गई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पर पुरुषों में फुल जेंटलमेन बनाने के लिए स्कूल खोले गए हैं।

पुरुषों के लिए खोले गए हैं खास स्कूल

ये स्कूल कोलबिंया की राजधानी बोगोटा में खोला गया है। सरकार द्वारा ये पहल, इसलिए की गई है ताकि पुरुषों को बेहतर इंसान बनाया जा सके। यहां पर पत्नी से बात कैसे करनी चाहिए से लेकर बच्चों का डायपर कैसे बदलना है, अपनी भावनाओं पर काबू कैसे करना है...ये सब सिखाया जाता है।

PunjabKesari

अच्छा पति और बेटा बनाने पर भी देते हैं जोर

कई महिलाओं की शिकायत होती है कि पुरुषों का घर के काम में नहीं लगता है। जिस वजह से वो कभी अपनी मां या पत्नी का काम में हाथ नहीं बटाते। यहां पर पुरुषों को ये सारे काम सिखाए जाते हैं और कई पुरुष तो यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद खाना भी बनाने लगे हैं। यहां से ट्रेनिंग ले चुके एक पुरुष का कहना है कि अब वो नियमित रूप से अपने परिवार के लिए रात का खाना बनाते हैं। वो कहते हैं, 'मैं कितना भी थका रहूं लेकिन घर जाकर  फ्राइड राइस, सॉसेज और अंडे बनाने लगा हूं। अब मैं अपने बच्चे के साथ समय बिताता हूं। मैं एक बेहतर पिता बनने की कोशिश कर रहा हूं।'

PunjabKesari

कोलबिंया में बढ़ रही है घरेलू‌ हिंसा 

साल 2019 में एक सर्वे के दौरान पाया गया कि कोलंबिया में  70% लोगों  में महिला को लेकर मतभेद था। उन्हें बराबरी का दर्जा दे ही नहीं दिया जा रहा था। कोलंबिया के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल मेडिसिन एंड फोरेंसिक साइंसेज के अनुसार, साल 2022 में कोलंबिया में घरेलू हिंसा के 47,771 मामले दर्ज किए गए, जो हर 11 मिनट में लगभग एक के बराबर है।

PunjabKesari

क्या है कोर्स? 

इस स्कूल में 24 मॉड्यूल का एक सेलेब्स है जिसे पूरा करने में कुछ महीने लगते हैं। इसमें घरेलू कामकाज जैसे कपड़े धोना, बच्चों के डायपर बदलना, प्रेग्नेंट पत्नी और बुजुर्गों की देखभाल; अपने गुस्सा को कम करने जैसे चीजें शामिल हैं। पुरुष इस कोर्स को हाथों- हाथ ले भी रहे हैं। फरवरी 2024 तक अब तक इस कोर्स से  ऑनलाइन, ऑफलाइन लगभग 400,000 लोग लाभ उठा चुके हैं। 9,800 से ज्यादा पुरुषों ने इस कोर्स से लाभ होने की बात भी कबूली है।

Related News