28 APRSUNDAY2024 11:42:53 PM
Nari

3 चीजों से बना ये चूर्ण सेहत से जुड़ी कई परेशनियां करें दूर (Pix)

  • Updated: 16 Nov, 2016 06:33 PM
3 चीजों से बना ये चूर्ण सेहत से जुड़ी कई परेशनियां करें दूर (Pix)

बहलते लाइफस्टाइल में खान-पान में बदलाव और इस भागदौड़ भरी जिदंगी में किसी के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं है। सभी लोग पैसा कमाने और किसी न किसी काम के चलते बिजी रहते है। इसी के चलते लोग लगातार बीमारियों की  चपेट में आते जा रहे है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का पूरा-पूरा ध्यान रखना  चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे चूर्ण के बारे में बताएंगे, जिसके रोजाना सेवन से सेहत से जुड़ी कई तरह की प्रॉबल्म दूर होगी। 

 

 सामग्री 

- 250 ग्राम मैथी दाना 
- 100 ग्राम अजवाईन 
- 50 ग्राम काली जीरी 

 

दवा बनाने का तरीका 

इन तीनों चीजों को मिलाकर हल्का-हल्का सेंक लें। अब इनको मिक्सर में डालकर पाऊडर बान लें और किसी कांच की शीशी में डाल लें। 

सेवन करने का तरीका 

रात को सोते समय एक चम्मच इस पाऊडर को एक गिलास गुनगुने पानी से पीएं। इसको गर्म पानी के साथ लेना ही फायदेमंद होगा। इस चूर्ण का इस्तेमाल सभी उम्र के व्यक्ति कर सकतें है। 

इस चूर्ण को लेने का फायदा 

चूर्ण का रोजाना सेवन करने से शरीर के अंदर की गंदगी यूरिन के द्वारा बाहर निकलती है। इससे शरीर की एकस्ट्रा चर्बी कम होती है और खून का संचार ठीक से होता है। आइए जानते है इससे होने वाले अन्य फायदों के बारे में...

- हड्डियां मजबूत 
- आंखों की रोशनी तेज
- बालों की ग्रोथ बढ़ती है
- पुरानी कब्ज से मुक्ति
- शरीर में खून का सही संचार 
- कफ से परेशानी दूर
- हृदय के लिए फायदेमंद 
- डायबिटीज काबू

Related News