09 FEBMONDAY2026 3:16:59 PM
Life Style

Live In Partner भी कूद चुकी है छत से ...सुसाइड करने वाली तीनों बहनों के पिता के कारनामे सुन रह जाओगे हैरान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Feb, 2026 01:38 PM
Live In Partner भी कूद चुकी है छत से ...सुसाइड करने वाली तीनों बहनों के पिता के कारनामे सुन रह जाओगे हैरान

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों के एक साथ आत्महत्या करने से जुड़े मामले की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि कोरियाई संस्कृति के प्रति उनके अत्यधिक आकर्षण ने उन्हें ये सब करने को मजबूर किया। हालांकि अब कुछ ऐसी बातें सामने आई जिसे सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन लड़कियों के घर के हालात कितने खराब थे। सिर्फ कोरिया के प्रति प्यार ही नहीं उनकी मौत के पीछे और भी कारण सामने आ रहे हैं। 


पिता की लिव इन पार्टनर ने भी किया था सुसाइड

निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रांस-हिंडन थानाक्षेत्र के अंतर्गत भारत सिटी सोसाइटी स्थित नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात उन्होंने अपनी मां का फोन चैट करने के लिए लिया था, लेकिन उस मोबाइल में कोरियाई ऐप नहीं चल रहा था।  जांच में सामने आया कि इन लड़कियों के पिता चेतन की लिव इन पार्टनर की 2015 में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट की छत से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।


पिता के बदल रहे बार- बार बयान

 पूछताछ से पुष्टि हुई कि चेतन कुमार की वर्तमान में तीन पत्नियां हैं, पहली सुजाता, दूसरी हीना और तीसरी टीना तथा तीनों पत्नियां सगी बहनें हैं। हैरानी तो इस बात की है कि चेतन 3 बीएचके वाले फ्लैट में  अपनी तीनों पत्नियां और 5 बच्चों  के साथ एक ही कमरे में सोता था। अब ऐसे में तीन लड़कियां कमरे से बाहर निकल गई और उन्हें सुसाइड में कर लिया लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।  अपनी तीसरी पत्नी को लेकर चेतन के बयान बदल रहे हैं। पहले उसने बोला कि वो उसकी साली है फिर उसने बताया कि उसने उससे शादी कर ली है। 


 तीनों बहनों को पिता से था लगाव

 तीनों नाबालिग बहनें अपनी माताओं की तुलना में अपने पिता से अधिक लगाव रखती थीं और यही कारण है कि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपने पिता को संबोधित किया और कहीं भी अपनी मां का नाम नहीं लिया।  बहनों के कमरे से बरामद नौ पन्नों की एक छोटी डायरी सहित प्रारंभिक जांच से कोरियाई संस्कृति के प्रति उनके गहरे लगाव और कथित पारिवारिक कलह का संकेत मिलता है। पाटिल ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने निशिका के लिए लगभग तीन महीने पहले और प्राची के लिए लगभग 15 दिन पहले एक मोबाइल फोन खरीदा था।
 

Related News