27 APRSATURDAY2024 6:45:43 PM
Nari

Periods के अलावा भी पेट दर्द रहने के ये हो सकते हैं कारण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Dec, 2023 04:40 PM
Periods के अलावा भी पेट दर्द  रहने के ये हो सकते हैं कारण

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स में पेट दर्द की शिकायत रहती है। लेकिन अगर आपको इसके अलावा भी बार- बार ये परेशानी रहती है तो इसकी कई वजहें हो सकती है। इसको बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। नाभि के आसपास या उसके नीचे दर्द पेल्विक पेन या कई तरह के इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। आइए आपको बताते हैं पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण...

पेट के निचले हिस्से में दर्द की ये है वजह

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)

कई बार महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में यूटीआई की वजह से दर्द होता है। पानी कम पीने से भी पेट में संक्रमण हो जाता है, दर्द की वजह बनता है। इसमें पेशाब में जलन और बहुत बारी टॉयलेट आने के लक्षण होते हैं।

PunjabKesari

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

प्रजजन प्रणाली में संक्रमण होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। इससे गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय प्रभावित हो सकता है। कई बार इस जगह पर इंफेक्शन हो जाता है, जो गंभीर भी हो सरका है। इसके लिए तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

PunjabKesari

मांसपेशियों में दर्द

कई बार जिम में एक्सरसाइज, डांस या स्विमिंग करने से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। इससे पेट की मांसपेशियों में दर्द रहता है। कई बार ऐसा झटके से भारी चीज उठाने की वजह से भी होता है।

गैस

गैस की समस्या होने पर भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। पेट में गैस बनने से महिलाओं के लोअर एब्डोमिन में पेन होता है। इसके लिए आप गैस से राहत वाली दवओं का सेवन करें।

इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स में पेट में दर्द होता है। इससे पेट में दर्द, ऐंठन और जलन भी होने लगती है। कई बार पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। हालांकि इस समय ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द की परेशानी रहती है तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

PunjabKesari

Related News