08 SEPSUNDAY2024 5:00:50 AM
Nari

खुशखबरी! सोना और चांदी हुए सस्ते, अब त्योहारों की पहले ही कर लें Shopping

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Jul, 2024 04:30 PM
खुशखबरी! सोना और चांदी हुए सस्ते, अब त्योहारों की पहले ही कर लें Shopping

नारी डेस्कः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि   सरकार ने सोना और चांदी पर आयात शुल्क को घटाकर 6 प्रतिशत करने का ऐलान किया है जिसेस इन दोनों कीमती धातुयें सस्ती हो जायेगी।
PunjabKesari

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद बाद सोने चांदी में भी गिरावट देखी गई है। सोना और चांदी, 4000 रु. के करीब लुढ़का है। खबर लिखी जाने तक सोने में करीब 5.26 प्रतिशत के साथ 3825 रु.की गिरावट देखी गई जबकि चांदी में 4.10 प्रतिशत के साथ 3656 रु. तक लुढ़क गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

भारत दुनिया में सररफा का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। विशेषज्ञों ने इससे खुदरा मांग बढ़ने की उम्मीद जतायी है। साथ ही तस्करी को कम करने में मदद मिल सकती है। सोने की बढ़ती भारतीय मांग से दुनिया भर में कीमतें बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि इस दौरान वित्त मंत्री ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए है। सरकार पिछले कुछ समय से महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दे रही है, जिससे  उनकी स्थिति में सुधार होगा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

पिछले बजट में निर्मला सीतारमण ने  महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी।उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ाया गया था। इसके साथ ही  30 करोड़ बिना गारंटी के ऋण महिला उद्यमियों को प्रदान किए गए थे। "लखपति दीदी" योजना का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़  दिया गया था। पिछली बार ऐलान किया गया था कि   प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2 करोड़ घर अगले पांच वर्षों में आवंटित किए जाएंगे, जिनमें से 70% घर महिलाओं के नाम पर होंगे।

Related News