29 APRMONDAY2024 4:48:53 PM
Nari

लड़की के प्यार में पूरी तरह लट्टू होते हैं इन 4 राशियों के लड़के

  • Updated: 13 Apr, 2018 02:18 PM
लड़की के प्यार में पूरी तरह लट्टू होते हैं इन 4 राशियों के लड़के

लड़कियां एेसे लड़को से शादी करना चाहती हैं जो उनको जीवनभर खुश रखें। उन्हें वही मान सम्मान दे जो वह अपने परिवार के लोगों को देता है। हमेशा उनसे प्यार करता रहे,पर जरूरी नहीं है कि हर किसी को उसके मन मुताबिक पार्टनर मिले। कई बार लड़के शादी करने के बाद भी दूसरी लड़कियों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। मगर आज हम आपको 4 एेसी राशियों के लड़को के बारे में बताएंगे जो अपनी पत्नी को धोखा देने के बारे में सोच ही नही सकते। वह उनके प्यार में दीवाने होते हैं। आइए जानते हैं उन लड़को के बारे में जो हमेशा अपने पार्टनर से वफादारी करते हैं। 

 

1. मिथुन राशि
शादी से पहले इस राशि के लड़के बहुत दिलफेंक होते हैं। मगर जब यह लड़के एक बार शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो फिर जिंदगीभर के लिए अपनी पत्नी के हो जाते हैं।  यह अपने पार्टनर की हर बात को मानते हैं। उनको हमेशा खुश रखने की कोशिश हैं।

PunjabKesari

 

2. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लड़के अपनी पत्नी की बात को बिना कहे ही समझ जाते हैं। ये उनके मन में क्या चल रहा है यह भी बोले ही जान लेते हैं। इस राशि के लड़के अपने पार्टनर की फीलिंग्स का बहुत ध्यान रखते हैं। 

 

3. सिंह राशि
इस राशि के लोग अपने पत्नी को दीवानों की तरह प्यार करते हैं। सिंह राशि वाले लड़के बहुत ही सीधे और सच्चे होते हैं। ये लोग अपनी पत्नी को दुख देने और उनसे झूठ बोलने के बारे में कभी सोच नहीं सकते।भले ही इस राशि के लड़के रोमांटिक न हो पर यह अपने पार्टनर को खुश रखना जानते हैं।
 

 

PunjabKesari

4. धनु राशि
धनु राशि के लड़कों के लिए बाहरी सुंदरता से ज्यादा भीतरी खूबसूरती मायने रखती हैं। इस राशि के लड़के अपने जीवनसाथी के लिए अच्छे पति साबित होते हैं। अपने जीवन साथी की हर छोटी से बड़ी बात का ख्याल रखते हैं। ये लड़के अपनी पत्नी को थोड़ा सा भी दुख नहीं देते। पार्टनर की आंखों में आंसू देखकर वह परेशान हो उठते हैं। इस राशि के लड़को की यह खासियत होती हैं कि यह शादी के कई सालों बाद भी अपने पार्टनर को पहले दिन जैसा ही प्यार करते हैं। यह अपने पार्टनर के प्यार में दीवाने होते हैं।



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News