29 APRMONDAY2024 5:53:15 AM
Nari

पिंपल्स फोड़ने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

  • Updated: 21 Jun, 2017 11:07 AM
पिंपल्स फोड़ने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे कई बार स्किन को फायदा होने की बजाय नुकसान पहुंचता है। एेसे में चेहरे पर पिंपल निकल आए तो और भी परेशानी होती है। कई लोग इसे फोड़ देते हैं लेकिन एेसा करने से चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं। कई बार तो इंफेक्‍शन भी हो जाता है जिससे चेहरा बहुत ही खराब लगने लगता है। आज हम आपको कुछ एेसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे पिंपल्स जल्‍द ही ठीक होने लगेंगे।


नुकसान
इसके फोड़ने पर त्वचा में इंफेक्‍शन काफी बढ जाता है 
एेसे में चेहरे पर घाव हो जाते हैं और बाद में ये दाग का रुप ले लेते हैं। जिसे छुपाना बहुत मुश्किल होता है।
इसे फोड़ने से चेहरे पर और भी पिंरल्स जल्द ही आना शुरु हो जाते हैं।
  
उपाय
1. रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और 1 चम्मच खीरे के रस में थोडी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरे को अच्छे से धो लें।

2. थोडी सी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर को मिला कर पेस्ट बना लें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. 1 टी स्पून जीरा पाउडर में पानी मिला कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। 

4. ऑयली फूड का सेवन न करें। पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी। 

5. आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच चंदन में थोडा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 

6. पानी के साथ घिसा हुआ जयफल भी एक्ने और पिंपल के इलाज के लिए फायदेमंद होता है।

 

 

Related News