01 MAYWEDNESDAY2024 3:06:48 PM
Nari

शादी के 7 महीने बाद मां बनी स्वरा भास्कर, बेटी की तस्वीर शेयर की दी Good News

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Sep, 2023 09:54 AM
शादी के 7 महीने बाद मां बनी स्वरा भास्कर, बेटी की तस्वीर शेयर की दी Good News

इन दिनों बॉलीवुड में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ  राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी चर्चा में बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर बच्चे की किलकारी गूंज रही है। स्वरा शादी के 7 महीने बाद ही मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

PunjabKesari

स्वरा भास्कर और फहद अहमद इन नन्हे मेहमान को लेकर बेहद खुश हैं। दोनों ने पैरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर  शेयर की है। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।'

PunjabKesari

इस तस्वीर में मां-बेटी के साथ फहाद भी खड़े नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जहां मां बनी स्वरा अपनी बेटी को निहारती दिखाई दे रही है तो एक और तस्वीर में पापा फहाद अपनी लाडली को सीने से लगाए बैठे हैं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा  है। ये पोस्ट के सामने आने पर कपल को  बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

PunjabKesari

याद हो कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने मार्च 2023 में गुपचुप शादी रचा ली थी, जून में अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी की जानकारी देकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल भी उठाए गए लेकिन इन सब चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिलहाल स्वरा अपनी बेटी और पति के साथ बेहद खुश है। 
 

Related News