28 APRSUNDAY2024 8:12:33 PM
Nari

रविवार को Surya Dev का व्रत रखते हुए इन बातों पर दें ध्यान, होगी हर मनोकामना पूरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Aug, 2023 06:39 PM
रविवार को Surya Dev का व्रत रखते हुए इन बातों पर दें ध्यान, होगी हर मनोकामना पूरी

हिंदू धार्मिक परंपराओं के हिसाब से हफ्ते के 7 दिनों का अपना विशेष महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देव- देवता का दिन होता है। ऐसे में बात करें रविवार की तो वो भगवान सूर्य का दिन होता है। मान्यता है कि सूर्य भगवान स्वास्थ्य, जीवन और शक्ति के देवता  है। उगते हुए सूरज की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं कि मनोकामना की पूर्ति के लिए सूर्य देव की पूजा कैसे करें...

PunjabKesari

सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व

रविवार के दिन सूर्य देव का व्रत रखना काफी अच्छा होता है। इस व्रत से मनोकामना पूरी होने के साथ- साथ मन को भी शांति मिलती है। बता दें सूर्य देव को अर्घ्य देना काफी अच्छा माना जाता है। पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। हर सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें चावल डालकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करना अच्छा होता है। ऐसा करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न हो जाते हैं।

PunjabKesari

व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

रविवार के दिन व्रत के दौरान तेल और नमक खाने से बचना चाहिए। इस व्रत में केवल एक ही बार खाना खाया जा सकता है। व्रत खोलने के लिए गुड का हलवा, गेहूं का दलिया या फिर गेहूं की रोटी ही खानी चाहिए। अगर आप सूर्यास्त से पहले खाना नहीं खा पाते हैं तो अगले दिन सूर्योदय होने का इंतजार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएंगी।

Related News