17 SEPTUESDAY2024 12:56:36 AM
Nari

सूरत की इस कंपनी में महिला कर्मचारियों को मिलेगी ‘पीरियड लीव’

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 19 Aug, 2020 06:38 PM
सूरत की इस कंपनी में महिला कर्मचारियों को मिलेगी ‘पीरियड लीव’

बीते कुछ दिनों पहले आनलाइन फूड कंपनी जोमैटो ने महिलाओं के लिए एक खास कदम उठाया था। उन्होंने महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को माहवारी के दौरान 10 दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। इसी बीच अब सूरत की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी आईविपनन (IVIPANAN) ने भी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव देने का ऐलान किया है। 

PunjabKesari

इस कंपनी के संस्थापक भौतिक शेठ का कहना है कि महिला कर्मचारी को प्रति वर्ष 12 दिनों की 'पीरियड लीव' दी जाएगी। एक मेल के जरिए भौतिक शेठ ने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है। मेल में लिखा गया है कि हम अपनी कंपनी में सभी महिला कर्मचारियों के लिए मासिक छुट्टी यानि पीरियड लीव की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी यह कोशिश है कार्यस्थल के वातावरण को ज्यादा से ज्यादा स्‍वस्‍थ और मानव अनुकूलित बनाया जाए। 

PunjabKesari

आपको बता दें ये कंपनी साल 2014 में स्थापित की गई है। इस कंपनी में कुल नौ कर्मचारी है। इन नौ कर्मचारियों में से आठ महिला कर्मचारी है। गौरतलब है कि इससे पहले जोमैटो ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को माहवारी के दौरान छुट्टी देने की घोषणा की थी। जौमेटो कंपनी ने महिलाओं के लिए बनाए गए इस नियम को पीरियड पाॅलिसी नाम दिया। जोमैटो कंपनी के उठाए इस कदम की काफी सराहना की गई थी। 

Related News