29 APRMONDAY2024 8:43:04 AM
Nari

बिग बाॅस फेम और एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने कराई सर्जरी, अस्पताल से दी जानकारी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 28 Jun, 2021 02:39 PM
बिग बाॅस फेम और एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने कराई सर्जरी, अस्पताल से दी जानकारी

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट रह चुकी सृष्टि रोड़े अकसर अपने वेकेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सृष्टि ने एक वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों को चौंका देने वाला मैसेज दिया है, दरअसल, बिग बॉस 12  फेम सृष्टि ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सृष्टि ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने सर्जरी करवाई है और वो अस्पताल में हैं।

PunjabKesari

सृष्टि ने करवाई सर्जरी -
अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में सृष्टि रोड़े ने बताया कि वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, और वह ठीक हो रही हैं। सृष्टि ने खुलासा किया कि उनकी सर्जरी हुए 5 दिन हो चुके हैं। 

सृष्टि ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए, अभी भी अस्पताल में हूं लेकिन ठीक हो रही हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।  

बतां दें कि वीडियो में सृष्टि अस्पताल के गाउन में दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने फेस मास्क पहन रखा है। इस वीडियो में सृष्टि को मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है।

PunjabKesari

बिग बॉस सीजन 12 की प्रतियोगी रह चुकी हैं सृष्टि रोड़े 
बतां दें कि सृष्टि रोड़े सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 12 में प्रतियोगी के रूप में नजर आई थी। शो के दौरान रोहित सुचांती से उनकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी जिस वजह से वह काफी सुर्खियों में भी रही। 

 करणवीर वोहरा ने सृष्टि और रोहित के रिश्ते को लेकर किया था ये  खुलासा 0
इसे लेकर सृष्टि के दोस्त करणवीर वोहरा ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक खुलासा किया था। करणवीर ने बताया कि रोहित और सृष्टि के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसकी वजह से सृष्टि और मनीष के रिश्ते में खटास पैदा होती. अब इसका जवाब तो खुद सृष्टि और मनीष ही दे सकते है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24)

Related News