28 APRSUNDAY2024 7:35:32 PM
Nari

नहीं गलेगा साबुन, घर पर बनाएं स्पंज सोप टब!

  • Updated: 10 Feb, 2017 03:00 PM
नहीं गलेगा साबुन, घर पर बनाएं स्पंज सोप टब!

इंटीरियर डैकोरेशन: हर कोई नहाने या हाथ साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करता है लेकिन कई  बार ऐसा होता है कि बार-बार साबुन गिला होने की वजह से शेल्फ होल्डर पर रखा-रखा खुरने लगता है और ज्यादा समय तक चल नहीं पाता। इसलिए महीने में कई बार मार्किट से साबुन खरीदकर लाना पड़ता है। कुछ लोग तो अच्छी क्वालिटी का साबुन लाते है ताकि वह बार-बार खुर न सके। असल में साबुन टब में ही गलने लगता है। अगर आप चाहते है कि आपका साबुन लंबे समय तक यूज किया जा सकें तो स्पंज टब का इस्तेमाल करें। स्पंज सोप टब को आप घर में बना सकते है। आज हम आपको इसी को बनाने की आसान-सी विधि बताने जा रहें।


जरूरी सामग्री 

- स्पंज का टुकड़ा 
- पैंसिल 
- कटर 

 

बनाने का तरीका 


1. सबसे पहले एक स्पंज का टुकड़ा लें। उसे बीच में से काट कर आधा कर लें। 

2. इसके बाद स्पंज के ऊपर साबुन रखकर उसपर निशान लगा लें। अब स्पंज को उस निशान से आधा इंच लंबा गोल आकार में काट लें। 

3. काटने के बाद स्पंज पर जहां निशान बना है , उसे कटर की मदद से गोल आकार में काट लें। कटाने के बाद उस बाकी के स्पंज को बाहर निकाल लें, ताकि उसमें साबुन को रखा जा सकते है। 

4. बस बनकर तैयार है आपका स्पंज सोप टब। इससे साबुन खुरेगा नहीं, साथ ही यह साबुन में उठने वाले बबल्स को सोख लेता है। 

Related News