02 MAYTHURSDAY2024 6:28:12 PM
Nari

'नव्या' सीरियल फेम Somya ने रचाई दूसरी शादी, बस 2 साल टिक पाई थी First Marriage

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Jun, 2023 06:27 PM
'नव्या' सीरियल फेम Somya ने रचाई दूसरी शादी, बस 2 साल टिक पाई थी First Marriage

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री जितनी खुशहाल दिखती है वैसी असलियत में नहीं होती। फिल्मों और सीरियल्स में हंसते-खेलते चेहरों की असलियत असल में कुछ और ही होती है। अब एक्ट्रेस सौम्या सेठ को ही ले लें। वह किसी समय में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस थी। उन्होंने 'नव्या', 'अशोक सम्राट' जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। हालांकि इन दिनों वह टीवी से दूर हैं और काफी समय से किसी सीरियल में भी नहीं दिखी। अब एक्ट्रेस दोबारा से सुर्खियों में बन गई हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

प्राइवेट तरीके से रचाई दूसरी शादी 

एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने  अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शुभम के साथ शादी की है। कपल ने अमेरिका में शादी रचाई है दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी। इसमें सिर्फ दोनों के दोस्त और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सौम्या गोविंदा की भांजी है और एक बच्चे की मां है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somya Seth (@somyaseth)

साल 2017 में की थी पहली शादी 

इससे पहले एक्ट्रेस ने 2017 में एक एनआरआई और यूके बेस्ट फिल्म मेकर अरुण कपूर से शादी की थी परंतु शादी के 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। शादी के 8 महीने बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में वह अपनी फैमिली के साथ ही व्यस्त हो गई थी। सौम्या के पहले पति से उनका एक प्यारा सा बेटा है जिसका नाम आयडेन है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somya Seth (@somyaseth)

खुद किया दूसरी शादी का खुलासा 

एक्ट्रेस ने एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि - 'हमारे पास ज्यादा समय  नहीं था, इसलिए मैंने मम्मी पापा से कहा कि आपके पास सिर्फ एक दिन है जो करना चाहते हैं कर लें। इस शादी में कोई मेहमान नहीं था सिर्फ जो सबसे करीबी लोग है वही इसमें शामिल थे।'

कौन है दूसरे पति ?

सौम्या के दूसरे पति शुभम चितौड़गड़ में रहते हैं। शुभम वाशिंगटन डीसी में काम करते हैं इसके अलावा वह एक आर्किटेक्ट भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभम से सौम्या की मुलाकात साल 2019 में हुई थी जब वह अपने बच्चे के लिए रहने को कोई बड़ी जगह तराश रही थी। इंटरव्यू में सौम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि है कि - 'मैंने एक बड़े अपार्टमेंट में एक कमरा रेंट पर लिया था और वहीं मैं शुभम से मिली। हाउसमेट से हम दोनों दोस्त बने और हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somya Seth (@somyaseth)

 

Related News