18 FEBWEDNESDAY2026 4:28:27 AM
Nari

बिना सांचे के कटोरी में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली मिनी इडली

  • Edited By Monika,
  • Updated: 17 Feb, 2026 01:18 PM
बिना सांचे के कटोरी में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली मिनी इडली

नारी डेस्क : इडली एक बेहद हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। लेकिन कई बार घर में इडली का सांचा या स्टैंड न होने की वजह से लोग इसे बनाने से कतराने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास इडली स्टैंड नहीं है, तो आप किचन में मौजूद छोटी कटोरियों की मदद से आसानी से नरम, फूली-फूली मिनी इडली बना सकती हैं। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि इसमें बनी छोटी-छोटी इडलियां देखने में भी बहुत क्यूट लगती हैं, जिन्हें बच्चे बड़े चाव से खाते हैं।

जरूरी सामग्री

इडली बैटर
थोड़ा सा तेल
पानी
ईनो या बेकिंग सोडा

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : Chia Seeds हर किसी के लिए नहीं हैं फायदेमंद, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

कटोरी में मिनी इडली बनाने की विधि

1. सबसे पहले घर में मौजूद छोटी स्टील या कांच की कटोरियां लें और उनमें चारों तरफ हल्का सा तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें।

2. अब इडली के घोल में स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा ईनो मिलाएं। घोल को हल्के हाथ से मिलाएं और फिर चम्मच की मदद से कटोरियों में आधा भरें, क्योंकि इडली फूलती है।

3. इसके बाद एक बड़े पतीले या कढ़ाही में 1–2 गिलास पानी उबालें। पानी के अंदर एक स्टैंड या जाली रखें और उसके ऊपर तैयार कटोरियों को सावधानी से सेट कर दें।

4. अब ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 10–12 मिनट तक भाप में पकाएं। तय समय बाद गैस बंद कर दें और कटोरियों को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर चाकू की मदद से इडली को बाहर निकाल लें।

PunjabKesari

5. सर्व करने का तरीका

आपकी फूली-फूली मिनी इडली तैयार हैं। ऊपर से हरा धनिया डालकर बच्चों के सामने परोसें। चाहें तो इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

यह आसान तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिनके पास इडली सांचा नहीं है लेकिन बच्चों के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं।
 

Related News