24 APRWEDNESDAY2024 12:30:34 PM
Nari

दो दिल मिल रहे हैं..! हॉलीडे मना कर लौट रहे Siddhant-Navya ने एयरपोर्ट पर की ट्विनिंग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Jun, 2023 06:16 PM
दो दिल मिल रहे हैं..!  हॉलीडे मना कर लौट रहे Siddhant-Navya ने एयरपोर्ट पर की ट्विनिंग

अमिताभ बच्चन की नातिन इन दिनों खूब सुर्खियों में है। अपनी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। कुछ दिनों से लगातार उनकी एक्टर  सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजदीकियों के चर्चे है। इसी बीच अब दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर कपड़ों की twinning करते देखा गया। कहा जा रहा है कि दोनों गोवा से हॉलीडे मना कर लौटे हैं।

PunjabKesari

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पेयर करती नजर आई नव्या

नव्या रविवार को एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट हुईं। इस दौरान वो अकेली नहीं थी बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत उनके साथ थे। दोनों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इस दौरान जैसे ही दोनों ने पैपराजी को देखा तो एक-दूसरे से अलग होकर चलने लगे। वीडियो में मास्क लगाए दिख रहे  सिद्धांत भी पैपराजी से बचते नजर आए। दोनों को व्हाइट टी-शर्ट में स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है। दोनों की कई दिनों से डेटिंग की खबरें वायरल हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सिद्धांत पहले भी नव्या नवेली के साथ उत्तराखंड ट्रिप पर साथ गए थे। जिसकी पिक्चर्स भी सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।

PunjabKesari

बॉलीवुड में एंट्री नहीं लेना चाहती नव्या

बता दें कि सिद्धांत आखिरी बार फिल्म फोन भूत में कैटरीना और ईसान के साथ नजर आए थे। वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉलीवुड में कोई इंटरेस्ट नहीं रखतीं, हालांकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पार्टियों में अक्सर उन्हें अपनी मां के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में नव्या की मां श्वेता नंदा और नानी के साथ उनका चैट शो खासा वायरल हुआ था। 

Related News