
नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Tara Sutaria एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। ब्रेकअप के महीनों बाद एक्ट्रेस ने प्यार, रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
पॉडकास्ट में कही दिल की बात
हाल ही में Tara Sutaria, Rhea Chakraborty के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने रिश्तों को लेकर अपनी सोच शेयर की। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते में दोनों लोगों की सोच का मेल होना बेहद जरूरी है। प्यार में पूरी तरह समानता जरूरी नहीं, लेकिन बुनियादी सोच और भावनाएं मिलनी चाहिए।

‘काइंडनेस पर कोई समझौता नहीं’
तारा ने रिश्तों में काइंडनेस (दयालुता) को सबसे जरूरी बताया। उनका कहना है कि मतभेद होना सामान्य है, लेकिन आप दूसरे इंसान को कैसा महसूस कराते हैं, यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक्ट्रेस ने प्यार को लेकर एक गहरी बात कही, किसी से प्यार करने से पहले आपको उसे पसंद करना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आप किसी के साथ समय बिताते हैं, तो यह समझना जरूरी होता है कि आप उन्हें सच में कितना पसंद करते हैं।
इमोशनल क्लैरिटी है जरूरी
तारा ने यह भी बताया कि अब वह अपने पार्टनर में इमोशनल क्लैरिटी को प्राथमिकता देती हैं। अगर आप खुद को नहीं जानते, तो आप किसी और को भी गहराई से नहीं समझ सकते और न ही सच्चा प्यार कर सकते हैं।