20 APRSATURDAY2024 2:02:53 PM
Nari

श्रेया घोषाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Mar, 2021 03:22 PM
श्रेया घोषाल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

हाल ही में करीना कपूर खान ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। साल 2021 में बॉलीवुड के बहुत सारे स्टार्स के घर नन्हा मेहमान आया है। वहीं अब इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने भी फैंस संग खुशखबरी शेयर की है। सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है और उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर खुद फैंस के साथ साझा की है। 

फैंस को खुद दी खुशखबरी 

हाल ही में श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रेया बेबी बम्प फलॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रेया ने इसके साथ कैप्शन लिखा , 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।' इस खबर के बाद फैंस और स्टार्स श्रेया को जमकर बधाई दे रहे हैं। 

शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल अपनी सुंदर आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत शुरू कर दिया था। मानो जैसे भगवान ने उन्हें इसी काम के लिए बनाया हो। श्रेया ने 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद सिंगर के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के बाद फैंस भी श्रेया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बेहद दिलचस्प हैं लव स्टोरी 

PunjabKesari

श्रेया और  शिलादित्य मुखोपाध्याय की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया था जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो   श्रेया और  शिलादित्य एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में इकट्ठे रहते हुए  वह अच्छे दोस्त बने और यहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ। प्यार तो था ही लेकिन अपने अपने भविष्य के लिए उन्हें एक दूसरे से दूर रहना पड़ा। बता दें कि श्रेया के पति शिलादित्य टेक सेवी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर भी हैं। 

इस तरह हुआ प्यार का एहसास 

खबरों की मानें तो श्रेया और शिलादित्य की दोबारा मुलाकात स्कूल रि यूनियन में ही हुई थी लेकिन वह तब ऐसे एक दूसरे को ऐसे मिले थे जैसे वो कोई अजनबी हों लेकिन कहते हैं न कि प्यार किसी से छिपाए नहीं छिपता है। बस इसी मुलाकात में दोनों को कुछ अलग एहसास हुआ। तभी उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वह एक दूसरे के लिए बने हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में हर्षदीप कौर के घर भी नन्हा सदस्य आया है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब फैंस श्रेया के बेबी को लेकर एक्साइटिड हैं। 

Related News