30 APRTUESDAY2024 7:23:30 PM
Nari

श्लोका-आकाश  की बेटी का नाम है बहुत प्यारा, बड़े भाई पृथ्वी अंबानी ने किया अनाउंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Jun, 2023 10:24 AM
श्लोका-आकाश  की बेटी का नाम है बहुत प्यारा, बड़े भाई पृथ्वी अंबानी ने किया अनाउंस

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार इस समय नन्ही परी के आने की खुशियां मना रहा है। उद्योगपति के  बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने हाल ही में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका ने अब अपनी दूसरी औलाद के नाम का भी ऐलान कर दिया है। लोगों को ये नाम बेहद पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर बच्ची का नाम रिवील किया है। ऑफिशियल बयान में लिखा गया है- "भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से, पृथ्वी अपनी छोटी बहन, वेदा आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए एक्साइटेड हैं."। हिंदू धर्म के प्राचीनतम ग्रंथों को वेद कहा जाता है, जिनमें धर्म का पूरा सार है। वेद का मतलब ज्ञान और धन भी होता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कार्ड में माता-पिता का नाम, दादा-दादी, नाना-नानी,  परदादा-परदादी, बुआ-फूफा और चाचा-चाची का नाम भी लिखा है। लेकिन सबसे ज्यादा जोर दिया गया है पृथ्वी अंबानी के नाम पर जिन्होंने अपनी छोटी बहन के नाम को अनाउंस किया है।  फैंस सोशल मीडिया पर नन्ही परी  को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

PunjabKesari
हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपनी पोती का धूमधाम से स्वागत किया था। इस दौरान कई तस्वीरें आई थी, जिसमें नीता अंबानी अपनी पोती को गोद में लिए दिखाई दी थी। बता दें कि दिसंबर 2020 में आकाश और श्लोका पहली बार पेरेंट्स बने थे। उनकी पहले बच्चे का नाम पृथ्वी रखा गया था। 

PunjabKesari
श्लोका मेहता ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर  अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। साथ ही उस दौरान का उनका एक फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें श्लोका ने दुनिया का सबसे बेशकीमती हार पहना हुआ था। इस नेकलेस को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 

Related News