यह बात तो आपने बहुत लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अगर हौसले बुलंद हो तो इंसान ऊंची से ऊंची उड़ान भर सकता हैं और इसी बात को सच साबित कर दिखाया है बैगलूरू की रहने वाली राजलक्ष्मी ने।
राजलक्ष्मी पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। इसी के साथ वह मॉडलिंग की बहुत भी शौकीन है। दरअसल, 2007 में राजलक्ष्मी एक हादसे का शिकार हो गई थी और स्पाइनल इंजरी की वजह से उन्होंने अपने चलने फिरने की ताक्त खो दी लेकिन उन्होंने यहीं पर अपने मॉडलिंग के सपने को नहीं छोड़ा और आगे बढ़ती गई।
डेंटिस्ट तो वह पहले ही थी फिर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में पैर जमाए। इसी दौरान लक्ष्मी को मिस वीलचेयर इंडिया के बारे में पता चला जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया और 2014 में विनर भी बनीं। इतना ही नहीं, पोलैंड में हुई मिस वीलचेयर वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी वह हिस्सा ले चुकी हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP