19 APRFRIDAY2024 1:05:43 AM
Nari

Bigg Boss के घर से बाहर हो सकते हैं साजिद! अब महिला आयोग ने भी उठाया ये कदम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2022 06:04 PM
Bigg Boss के घर से बाहर हो सकते हैं साजिद! अब महिला आयोग ने भी उठाया ये कदम

बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान काे भी क्या मालूम था कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी एंट्री को लेकर इस कदर विवाद बढ़ सकता है। अब  दिल्ली महिला आयोग ने भी साजिद को बिग बॉस से बाहर करने की मांग की है। दरअसल फराह खान के भाई पर एक दो नहीं बल्कि कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। 

PunjabKesari
अब  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता को रियलिटी कार्यक्रम बिग बॉस से बाहर करने की मांग की है। खबरों की मानें तो साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं में एक्ट्रेस, मॉडल और पत्रकार  भी शामिल हैं। 

PunjabKesari
मालीवाल ने अपने भड़ास निकालते हुए ट्वीट कर लिखा- ‘‘साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने ‘मीटू’ आंदोलन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता को दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है कि साजिद खान को इस कार्यक्रम से हटवाएं।’’

PunjabKesari
 सोशल मीडिया पर भी इन दिनों ‘रिमूव साजिद खान’ ट्रेंड कर रहा है। दरअसल साजहद पर कई विवाद चले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा मीटू अभियान  की हुई थी उन पर कई लड़कियों और महिलाओं ने  ‘बदसलूकी’, ‘गंदी बात’ और ‘गलत ढंग से छूने’ के आरोप लगाए थे। इनमें निर्माता की पूर्व असिस्टेंट सलोनी चोपड़ा का नाम सबसे पहले आता है।

PunjabKesari

इसके अलावा एक्ट्रेस राशेल व्हाइट, पत्रकार करिश्मा उपाध्याय, मॉडल डिंपल पॉल, एक्ट्रेस आहना कुमरा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा, दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान और एक और एक्ट्रेस सिमरन सूरी का नाम शामिल है। इससे पहले साजिद का नाम ईशा गुप्ता, रक्षंदा खान, तमन्ना भाटिया  के साथ जुड़ चुका है।  खबरों की मानें तो वह बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन यह रिश्ता कुछ समय बाद टूट गया।


 

Related News