नारी डेस्क : रोज डे पर गुलाब देना सिर्फ एक खूबसूरत परंपरा ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को बिना शब्दों के जाहिर करने का सबसे प्यारा तरीका भी है। आमतौर पर लोग लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब के हर रंग का अपना अलग संदेश और भावना होती है?
अगर आप भी रोज डे या किसी खास मौके पर सही गुलाब चुनना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। जानें अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब।
लाल गुलाब (Red Rose)
लाल गुलाब सच्चे और गहरे प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह रोमांस, जुनून और मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।
अगर आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो लाल गुलाब सबसे परफेक्ट चॉइस है।

गुलाबी गुलाब (Pink Rose)
गुलाबी गुलाब अपनापन, केयर और तारीफ का प्रतीक होता है। यह दोस्ती से प्यार की शुरुआत को दर्शाता है।
अगर आपका रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है या आप किसी को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो पिंक रोज देना एक अच्छा विकल्प है।
सफेद गुलाब (White Rose)
सफेद गुलाब शांति, सादगी और सच्चाई का प्रतीक है। यह रिश्ते में ईमानदारी और पवित्र भावनाओं को दर्शाता है।
अगर आपका रिश्ता विश्वास और सच्चे इरादों पर टिका है, तो सफेद गुलाब देना बेस्ट माना जाता है।

पीला गुलाब (Yellow Rose)
पीला गुलाब दोस्ती, खुशी और पॉजिटिव एनर्जी का संकेत देता है।
यह उन लोगों के लिए दिया जाता है जिन्हें आप दोस्त के तौर पर बेहद खास मानते हैं या जिनके साथ खुशियां बांटना चाहते हैं।
बैंगनी गुलाब (Purple Rose)
बैंगनी गुलाब पहली नजर के प्यार और शाही एहसास का प्रतीक होता है।
अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं या अपने प्यार को यूनिक अंदाज में जताना चाहते हैं, तो यह गुलाब परफेक्ट है।

नारंगी गुलाब (Orange Rose)
नारंगी गुलाब जोश, उत्साह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक होता है।
यह बताता है कि आप सामने वाले की एनर्जी और पर्सनैलिटी से बेहद प्रभावित हैं और रिश्ता जुनून से भरा हुआ है।
गुलाब सिर्फ फूल नहीं होते, बल्कि ये हमारी भावनाओं की भाषा होते हैं। इसलिए अगली बार जब आप किसी को गुलाब दें, तो उसके रंग का मतलब जरूर समझ लें, ताकि आपका संदेश सही तरीके से सामने वाले तक पहुंच सके।