26 APRFRIDAY2024 4:02:53 PM
Nari

बर्तनों से आती है नॉनवेज खाने की गंध तो अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 13 Apr, 2018 06:42 PM
बर्तनों से आती है नॉनवेज खाने की गंध तो अपनाएं ये टिप्स

खाना बनाने, तड़का लगाने, चिकन, मछली और अंडे बनाने के बाद बर्तनों से गंध आने लगती है। इस स्मैल को दूर करने के लिए घर की महिलाएं महंगे से महंगे साबून का इस्तेमाल करती हैं। मगर इतना कुछ करने के बाद भी बर्तनों से स्मैल नहीं जाती। इसके अलावा प्याज, अंडों और लहसुन के इस्तेमाल से भी बर्तनों में गंध रह जाती है। एेसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस गंध को दूर किया जा सकता है।


1. नींबू
नींबू के छिलकों को बर्तनों पर 20 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद बर्तनों को पानी से धो दें। आप चाहे तो नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक साफ कपड़ा लें। इसको नींबू के रस में डूबो दें। अब इससे बर्तन साफ करें। एेसे करने से बर्तनों से आने वाली गंध दूर हो जाएगी।

 

2. सिरका
सिरका भी बर्तनों की गंध दूर करने में सहायक है। इसका इस्तेमाल करने से गंध दूर होने के साथ ही बर्तन चमकने भी लगते हैं।

 

3. डिश वॉश
गंध को दूर करने के लिए उनको कुछ देर के लिए गर्म पानी में रखें। इसके बाद नींबू फ्लेवर वाले डिश वॉश से बर्तनों को साफ करें। 

 

4. संतरे का छिलका
गंध दूर करने के लिए संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मछली बनाने के बाद उस बर्तन में पानी के साथ संतरे के छिलके डाल कर उबाल लें। आधे घंटे के बाद इसे साबुन से धो लें जिससे गंध नहीं आएगी। 

 

5. सेब
जिस बर्तन में आप मछली पकाने वाली हैं। उस पर पहले सेब की स्लाइस रगड़ लें। इसके बाद मछली पकाएं। एेसा करने से मछली पकाने के बाद बर्तन से गंध नहीं आएगी।



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News