28 APRSUNDAY2024 9:26:18 AM
Nari

बॉलीवुड के इन सितारों में भी हैं गहरा रिश्ता

  • Updated: 30 Apr, 2017 05:32 PM
बॉलीवुड के इन सितारों में भी हैं गहरा रिश्ता

पंजाब केसरी (रिश्ते-नाते): रिश्तेदारी काफी लंबी होती है, इसी रिश्तेदारी में अक्सर हम अहम-अहम रिश्तों के बारे में जानते है लेकिन कुछ रिश्तों से अंजान रहते है, जिन्हें हम अक्सर दूर की रिश्तेदारी का नाम देते है। ऐसे ही आप बॉलीवुड सितारों के रिश्तों के बारे में पूरी जानकारी रखते होंगे, लेकिन आज हम जिन रिश्तों के बारे में बात करने जा रहे है। उन रिश्तों से सभी लोग अंजान होगे।  आइए जानते है क्या रिश्ता है बॉलीवुड के किन सितारों के बीच।  

 

1. आलिया भट्ट-इमरान हाश्मी

PunjabKesari

शायद ही आपको पता होगा कि आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी कजिन भाई-बहन है। इमरान की मां आलिया की भुआ लगती है और उनके पिता की बहन।  

2. सोनम कपूर-रनवीर सिंह

PunjabKesari

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के एक्ट्रैस सोनम कपूर और रनवीर सिंह के बीच भाई-बहन का रिश्ता है क्योंकि सोनम कपूर की नानी रणवीर सिंह के दादा की बहन है। 

3. करण जौहर-उदय चोपड़ा

PunjabKesari

फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर करण जौहर उदय चोपड़ा के भाई लगते है। क्योंकि करण जौहर की मां हीरू और उदय चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। 

4. फरहान अख्तर-फराह खान

PunjabKesari

अभिनेता फरहान अख्तर और कोरियोग्राफर फराह खान कजिन भाई-बहन हैं। क्योंकि फरहान अख्तर की मां फराह खान की मासी लगती है। 

5. आमिर खान-अली जफर

PunjabKesari

आमिर खान और अभिनेता अली के बीच काफी दूर की रिश्तेदारी है। अली के ससुर की बहन आमिर खान की मां दोनों कजिन बहने हैं। 

6. श्रद्धा कपूर-लता मंगेश्कर

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर और लता मंगेश्कर के बीच भी रिश्ता है। दरअसल,  श्रद्धा के दादा और लता के कजिन भाई हैं। 

7. काजोल- रानी मुखर्जी

PunjabKesari

अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी कजिन बहने हैं क्योंकि उन दोनों के पिता भी कजिन भाई है। 

Related News