26 APRFRIDAY2024 7:36:09 PM
Nari

इमरान खान से शादी करने वाली थी रेखा, मां भी थी तैयार फिर क्यों खत्म हुआ रिश्ता?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 May, 2021 05:46 PM
इमरान खान से शादी करने वाली थी रेखा, मां भी थी तैयार फिर क्यों खत्म हुआ रिश्ता?

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के अफेयर आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं। रेखा भले ही आज अकेली हो लेकिन एक वक्त में उनका नाम कईयों के साथ जुड़ा। रेखा का एक ऐसा ही अफेयर आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा। हम बात कर रहे रेखा और पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री व पूर्व क्रिकेटर कप्तान इमरान खान की। जी हां, रेखा और इमरान खान एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं यही नहीं इनकी प्रेम कहानी तो शादी तक पहुंच गई थी।

वायरल हो रहा पुराना आर्टिकल 

दरअसल, इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जोकि एक अखबार की कटिंग की। यह कटिंग साल 1985 के न्यूजपेपर की है, जिसमें रेखा और इमरान खान की तस्वीर दिखाई दे रही है और इसमें दोनों की शादी के बारे में लिखा है। इस कटिंग के मुताबिक, रेखा और इमरान शादी करेंगे। लेख में भारतीय फिल्म जर्नल मूवी के हवाले से दोनों की शादी की बात का खुलासा किया गया है। इसके मुताबिक, रेखा की भी मां रिश्ते से बेहद खुश थीं यही नहीं उन्होंने इस बारे में ज्योतिषी से बात भी की थी और कुंडली भी दिखाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanam Maher (@topbastard)

मुंबई में वक्त बिताते थे दोनों

साथ में यह भी लिखा है कि इमरान और रेखा ने साथ में मुंबई में वक्त भी बिताया था।  कई बार लोगों ने दोनों को मुंबई के बीच पर और नाइटक्लब में साथ-साथ घूमते हुए देखा था। उस वक्त लोगों का कहना था कि यह दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे और एक-दूसरे के प्यार में खोए रहते थे। इस लेख में हैरान करने वाली एक और बात यह है कि इमरान ने एक समय पर कहा था कि, ‘थोड़े समय के लिए इन एक्ट्रेसेज के साथ रहा जा सकता है। मुझे भी कुछ समय के लिए ही उनके साथ रहना पसंद हैं और फिर मैं आगे बढ़ जाता हूं। मैं किसी फिल्म अभिनेत्री से शादी नहीं कर सकता।’ रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान का जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ भी रिश्ता रहा था।
 
बता दें कि इमरान खान ने 3 शादियां की है। पहली शादी की ब्रिटिश प्रोड्यूसर जेमिमा गोल्डस्मिथ और दूसरी ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान से लेकिन यह रिश्ता एक साल ही चल सका। 2018 में इमरान ने तीसरी शादी की बुशरा बीबी से जो अभी चल रही है। रेखा की बात करें तो उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की जो एक साल भी नहीं चली। रेखा के पति ने सुसाइड कर लिया था। अब रेखा अपनी सेक्रेटरी के साथ मुंबई में रहती है। रेखा की अपनी कोई औलाद भी नहीं है।
 

Related News