26 APRFRIDAY2024 3:58:37 PM
Nari

जल्दी बड़ी हो रही है बेटी तो जान लें Early Puberty के कारण

  • Updated: 07 Jul, 2018 11:33 AM
जल्दी बड़ी हो रही है बेटी तो जान लें Early Puberty के कारण

पहले के मुकाबले आजकल के बच्चों में अर्ली प्यूबर्टी ज्यादा देखने को मिल रही है। जो शारीरिक बदलाव बच्चों में 15-16 साल की उम्र में देखने को मिलते थे, वहीं अब उनमें 12- 13 साल की उम्र में दिखाई देते हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि उनके बचपन की उम्र कम होती जा रही है। इसका बच्चों में शारीरिक से साथ-साथ मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है। अगर आपके बच्चे में भी समय से पहले इस तरह के बदलाव आ रहे हैं तो इसमें पेरेंट्स खुद उनको स्पोर्ट करने की जरूरत है। 


Early Puberty के कारण

1. मां-बाप का भी असर बच्चे पर पड़ता है, अगर पेरेंट्स में शारीरिक बदलाव जल्दी आए हो जो बच्चों में भी वंशानुगत के असर देखे जा सकते हैं। यह सबसे बड़ा कारण है। 


2. कई तरह के शोध इसका कारण डाइट को भी मानते हैं। कैमिक्ल युक्त दूध,सब्जियां आदि में बच्चों में इस तरह के बदलाव का मुख्य कारण हो सकते हैं। गाय,भैंस का दूध बढ़ाने के लिए उन्हें दिए जाने वाले इंजेक्शन बच्चों पर असर डालते हैं। इससे पशुओं के शरीर में ऑक्सिटोसिन नामक हार्मोन पैदा होता है , जो उनकी ग्रोथ को बढ़ाने का काम करता है। इसका असर उनके दूध में भी होता है जो बच्चे पीते हैं। इससे बच्चों में प्यूबर्टी के लक्षण जल्दी उभरने लगते हैं। 


3. बिगड़ता लाइफस्टाइल भी इसकी खास वजह माना जाता है। शारिरिक गतिविधियां कम होने के कारण बच्चों में मोटापा बढ़ने लगता है। शरीर में जमा फैट सेल्स एनर्जी को स्टोर करने की बजाए लेप्टिन नामक हॉर्मोंस का निर्माण करना शुरू कर देते हैं। इस तरह से अर्ली प्यूबर्टी की संभावना ज्यादा हो जाती है। 

4. आजकल लोग प्लास्टिक से बने बर्तन आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। प्लास्टिक के निर्माण में जो तत्व शामिल होता है, उससे बॉडी के हार्मोंस प्रभावित होने लगते हैं। इस तत्व की वजह से लड़कियां छोटी उम्र में ही मैच्योर होने लगती है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News