29 APRMONDAY2024 11:42:55 PM
Nari

हाथों-पैरों में झुनझुनी का कारण बनती हैं इन Vitamins की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Apr, 2024 10:56 AM
हाथों-पैरों में झुनझुनी का कारण बनती हैं इन Vitamins की कमी

कुछ लोगों के हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या रहती है। ज्यादा देर तक एक ही अवस्था में बैठे रहने या फिर खड़े होने के कारण ऐसा हो सकता है। इसके अलावा कई बार एक ही स्थिति में सोने से भी शरीर के लगभग हर हिस्से में झुनझुनी की परेशानी हो सकती है। जब एक ही स्थिति में बैठे होते है तो नसों पर दबाव पड़ने लगता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। इसके कारण शरीर में चुभन होने लगती है, यह समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है। कुछ विटामिन्स की कमी के कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी की हो सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे कौन से विटामिन्स है जो इस समस्या का कारण बनते हैं।  आइए जानते हैं। 

विटामिन-बी6

हाथ-पैरों में होने वाली झुनझुनी का कारण विटामिन-बी6 कमी हो सकती है। ऐसे में इसकी कमी दूर करने के लिए आप विटामिन-बी डाइट जैसे नट्स, बीज, मीट, मछली शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

विटामिन-ई  

इस विटामिन के कारण भी हाथ-पैरों में बहुत झुनझुनी हो सकती है। इसकी कमी के कारण आंतों में मौजूद फैट का अवशोषण कम हो सकता है जिसके कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी हो सकती है। इन विटामिन्स की पूर्ति के लिए आप डाइट में ड्राई फ्रूट्स, बीज, वनस्पति तेल का सेवन कर सकते हैं।  

विटामिन-बी1 

हाथ-पैरों में झुनझुनी के कारण शरीर में विटामिन-बी1 की कमी हो सकती है। यह विटामिन नर्व इंपल्स और न्यूरोन की रिपेयरिंग का काम करता है।  ऐसे में इसकी शरीर में कमी पूरी करने के लिए आप फलियां, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

विटामिन-बी12

शरीर में हाथ-पैरों में झुनझुनी का कारण विटामिन-बी12 की कमी भी हो सकती है। यह विटामिन कोशिकाओं को एनर्जी देने में मदद करता है। यदि इसकी शरीर में कमी होने लगे तो कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में इसकी कमी पूरी करने के लिए अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।

विटामिन-बी9 

हाथ-पैरों में झुनझुनी का कारण विटामिन-बी9 कमी हो सकती हैं। ऐसे में इसकी कमी पूरी करने के लिए आप पत्तेदार साग, मूंगफली, साबुत अनाज जैस चीजों को शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News