25 APRTHURSDAY2024 5:36:59 PM
Nari

कोरोना वायरस को मात देकर घर लौटे रणधीर कपूर, बोले- ‘बिल्कुल ठीक हूं’

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 14 May, 2021 04:34 PM
कोरोना वायरस को मात देकर घर लौटे रणधीर कपूर, बोले- ‘बिल्कुल ठीक हूं’

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रह चुके रणधीर कपूर कोरोना को मात देकर घर पहुंच गए हैं। बतां दें कि रणधीर कपूर को  29 अप्रैल को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना को हराकर घर लौटे रणधीर कपूर ने इसे लेकर कहा कि मैं घर लौट चुका हूं और बिल्कुल ठीक हूं।
 

 हालांकि रणधीर कपूर को डॉक्टर्स ने उन्हें अभी कुछ दिनों तक अलग ही रहने की सलाह दी है।  यहां तक की पत्नी बबीता और बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान से भी अभी वे कुछ दिनों तक नहीं मिल पाएंगे। इस पर उन्होंने कहा है कि ये बस कुछ वक्त की बात है, जल्द ही मैं सबसे मिलूंगा। उन्होंने अस्पताल के पूरे स्टाफ को इतनी केयर करने के लिए शुक्रिया कहा। 'वो लोग बेहद शानदार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी, भगवान दयालु हैं'।
 

वहीं आपकों बता दें कि इससे पहले कपूर फैमिलीअपने दो बेटों को खो चुकी  है।  कैंसर से दो साल तक लड़ाई के बाद, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था, जबकि राजीव कपूर का इस साल फरवरी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। फिलहाल रणधीर के स्वस्थ होने की जानकारी पर पूरे कपूर खानदान ने राहत की सांस ली है।

 

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

Related News