18 MAYSATURDAY2024 10:50:29 AM
Nari

पंजाबी और सिंधी दो तरह से वेडिंग करेंगे रकुल-जैकी, शादी के बाद होगी ग्रैंड पार्टी

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Feb, 2024 03:26 PM
पंजाबी और सिंधी दो तरह से वेडिंग करेंगे रकुल-जैकी, शादी के बाद होगी ग्रैंड पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। कपल 21 फरवरी यानी आज शादी करने वाला है। दोनों गोवा में ग्रैंड वैडिंग कर रहे हैं। रकुल और जैकी का हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन भी पूरा हो चुका है और अब दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे। कपल दो अलग-अलग रिवाजों के साथ शादी करने वाला है। 

गोवा के ग्रैंड होटल में होंगे सात फेरे 

सुत्रों की मानें तो रकुल की चूड़ा सेरेमनी सुबह के समय में रखी गई है। इसके बाद दोपहर में करीब 3.30 बजे रकुल-जैकी साउथ गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में सात फेरे लेंगे। रकुल-जैकी की दो वेडिंग होगी जिसमें से एक शादी पंजाबी (आनंद कारज) और दूसरी शादी सिंधी रीति-रिवाजों के साथ होगी। क्योंकि रकुल पंजाबी है और जैकी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए कपल ने दोनों ही ट्रैडिशन्स के हिसाब से शादी करने के फैसला किया है।

PunjabKesari

यैलो आउटफिट में दिखी कपल के घरवाले 

वहीं बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जैकी के पापा पैपाराजी से मिलने पहुंचे थे। उनके पापा वासु भगनानी जी ने पीले कुर्ते के साथ गले में दुपट्टा पहना था। वहीं इस दौरान उनकी लाडली बहन दीपशिखा देशमुख भी नजर आई थी। दीपशिखा ने यैलो कलर का ब्लाउड और मैचिंग स्कर्ट पहनी थी। लहंगे के बॉर्डर पर रेड वर्क किया हुआ था। वहीं गले में हैवी ज्वेलरी, मैचिंग ईयररिंग्स और आंखों पर चश्मा लगाए दीपशिखा भी बेहद गॉर्जियस नजर आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रकुल प्रीत सिंह के पापा भी इस दौरान मीडिया को पोज देते दिखे थे। उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता, जैकेट और पीली पग पहनी थी। गॉगल्स के साथ वह पूरा स्वैग दिखाते नजर आए थे। पैपराजी के सामने वह हाथ जोड़कर सामने आए और इस दौरान उन्होंने सबकी बधाई भी स्वीकार की। वहीं रकुल की मम्मी ने फ्लोरल लहंगा पहना था। जिसके साथ मिरर ब्लाउज वियर किया। आंखों पर चश्मा, मैचिंग ज्वेलरी लगाई बेहद गॉर्जियस दिखी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शादी के बाद होगी पार्टी 

शादी के बाद कपल मेहमानों के लिए पार्टी रखने वाला है। पार्टी में दोनों के खास दोस्त, रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं दूसरी और फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों को इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari
 

Related News