26 APRFRIDAY2024 7:49:56 AM
Nari

ब्राइट ऑरेंज पेंटसूट में प्रियंका दिखीं स्टनिंग, आप भी ट्राई करें कुछ यूनिक

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 14 Jul, 2018 11:34 AM
ब्राइट ऑरेंज पेंटसूट में प्रियंका दिखीं स्टनिंग, आप भी ट्राई करें कुछ यूनिक

हाल ही में प्रियंका ने न्यूयोर्क में अपना नया हाउस खरीदा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन दिनों प्रियंका अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर हैम्पटन में एन्जॉय करती नजर आ रही है। बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका ने  हैम्पटन में फैशन पार्टी रखीं। 

 


इस दौरान प्रियंका ने स्लिक ऑरेंज पेंटसूट पहना और इसके साथ Copper कलर की स्ट्रेपी हील पहनी। स्टेटमेंट डायमंड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। प्रियंका ने हाल ही में इस इवेंट की एक तस्वीर शेयर की, जिसपर उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखी।

 

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका के इस पेंटसूट लुक को देखकर आपका माइंड भी बिल्कुल चेंज हो जाएगा और आप भी इस कलर को चूज करना चाहेंगे। इसके अलावा प्रियंका का यह पेंटसूट समर सीजन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। 

 


आपको बता दे कि प्रियंका के पेंटसूट का यह कलर वर्क पार्टी के लिए बिल्कुल परफैक्ट है। अगली बार वर्क पार्टी के लिए ब्लैक या व्हाइट के बजाए ऑरेंज यानी ब्राइट कलर का पेंससूट ट्राई करें जो आपकी पर्सनैलिटी बढ़ाने में मदद करेगा और आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा।

Related News