08 MAYWEDNESDAY2024 11:13:15 PM
Nari

पत्नि युविका के साथ प्रिंस नरूला ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हो रहीं तस्वीरें

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 24 Nov, 2020 07:00 PM
पत्नि युविका के साथ प्रिंस नरूला ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हो रहीं तस्वीरें

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी के स्टाइलिश और क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों के लवी डवी मूमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में प्रिंस नरूला ने पत्नि युविका चौधरी के साथ अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में ये क्यूट कपल काफी एन्जाॅय करता दिखाई दे रहा है। 

प्रिंस नरूला के जन्मदिन के अवसर पर उनके घर में पार्टी का आयोजन किया गया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान कपल ने रोमांटिक डांस भी किया। तस्वीरों में देख सकते हैं कि दोनों कितनी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

 

वहीं युविका चौधरी ने भी इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अगर बात करें उनके लुक की तो प्रिंस नरूला ने ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स पहनी हुई है तो वहीं युविका चौधरी ब्लैक एंड व्हाट कलर की क्यूट ड्रेस पहने दिखाई दी। गौरतलब है कि इनकी लवस्टोरी 'बिग बॉस 9' में शुरू हुई थी। प्रिंस इस सीजन के विनर भी रह चुके हैं। 

Related News