26 APRFRIDAY2024 5:06:24 PM
Nari

यहां जनवरी में लोग नहीं पहनते जींस, हैरान करने वाली हैं वजह

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Jan, 2019 05:41 PM
यहां जनवरी में लोग नहीं पहनते जींस, हैरान करने वाली हैं वजह

सर्दी हो या गर्मी, लड़कियां जींस पहनना नहीं छोड़ती। जींस का फैशन एवरग्रीन होता है लेकिन एक ऐसा देश भी है, जहां जनवरी के महीने में लड़कियां जींस नहीं पहनती। सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि इस देश के लड़के भी इस महीने में जींस को  बाय-बाय कर देते हैं।

कड़कड़ाती ठंड में जींस को टाटा

जनवरी के महीने में जब बाहर निकलते है तो खुद को कपड़ों में छुपाकर निकलते है ताकि ठंड न लगें। अगर आपको कहा जाए कि ऐसी ठंड में एक दिन बिना कपडें पहने बाहर निकलना है तो आप मना कर देंगे। लेकिन दुनिया के कई शहरों में जनवरी के महीने में बदन के नीचे केवल अंडरगार्मेंट पहन कर निकलते है। 

PunjabKesari

अनोखा कैपेंन

इस कैपेंन का नाम है 'नो पैंट्स सबवे राइड'। इस कैंपेन की शुरुआत साल 2002 में न्यूयॉर्क में हुई थी। 12 जनवरी को यह इवेंट मनाया जाता है। जिसके तरत लोग सबवे या टनल में सिर्फ अंडरगार्मोट्स में नजर आते है। दरअसल, इस इवेंट की शुरुआत इवप्रोव नाम के एक समूह ने शुरू की थी। इस ग्रुप के सात लोगों ने 'नो पैंट्स सबवे राइड' मनाया था, जिसके बाद दुनिया के अन्य शहरों में भी मनाया जाने लगा।

PunjabKesari

हंसाना है मकसद

इस इवेंट का मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने के लिए व जिंदगी से तनाव कम करने के लिए इस इवेंट की शुरुआत की गई थी। 

Related News