27 APRSATURDAY2024 1:10:13 AM
Nari

ज्यादा रोना कर सकता है बच्चे का दिमागी विकास कमजोर - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Sep, 2018 06:59 PM
ज्यादा रोना कर सकता है बच्चे का दिमागी विकास कमजोर - Nari

छोटे बच्चे की केयर करने का काम थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि वह अपनी बात बोलकर नहीं बता पाते। नई मांओं को अक्सर ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अभी-अभी मां बनी हैं और नन्हें को संभालने में आपको थोड़ी मुश्किल हो रही हैं तो घबराइए मत। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपके बहुत काम आएंगे। 

 

तो आइए जानते हैं आपको बच्चे की परवरिश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

1. बच्चे को देर तक रोने न दें

PunjabKesari
जब भी बच्चा ज्यादा देर तक रोता है तो उसका स्ट्रेस लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। एेसा होने पर उसके शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है। इसके साथ ही बच्चे के साथ जितना हो सके उतना समय बिताएं। 

 

 

2. बच्चे को पेट के बल ना सुलाएं
बच्चे को कभी भी पेट के बल ना सुलाएं। इस तरह सोने से बच्चे के पेट पर जोर पड़ता है जिससे उसको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बच्चे को हमेशा सेहतमंद रखने के लिए उसका मुंह ऊपर की ओर करके ही लिटाएं।

 

 

3. बच्चे को अकेला ना छोड़ें

PunjabKesari
कुछ लोगों को लगता है कि बच्चा छोटा वह अपनी जगह से हिल नहीं सकता। मगर आपका एेसा सोचना एक दम गलत है। छोटे बच्चे आसानी से करवट लें सकते हैं, जिससे उनके गिरने का खतरा बना रहता है इसलिए बच्चे को कभी अकेला ना छोड़ें।

 

 

4. बच्चे को जोर से झटकें ना
बच्चे को भूलकर भी जोर से झटकें ना क्योंकि उनके शरीर के अंग बहुत ज्यादा नाजुक होते हैं। बच्चों को तेजी से झटकने या फिर हिलाने से उनके शरीर के अंगों को नुकासन हो सकता है। 

 

 

5. दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार जरूर दिलवाएं
बच्चे को दूध पिलाने के बाद उनको डकार जरूर दिलवाएं। एेसे करने से उनके पेट में पैदा होने वाली गैस निकल जाएगी। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे को दूध पिलाने के बाद एक-दम से सुलाएं ना। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News