26 APRFRIDAY2024 10:48:08 PM
Nari

शादी के एक हफ्ते बाद निक जोनस ने शेयर की तस्वीर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 11 Dec, 2018 09:20 AM
शादी के एक हफ्ते बाद निक जोनस ने शेयर की तस्वीर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी को एक हफ्ता हो गया है। शादी के एक हफ्ते पूरे होने पर प्रियंका के पति निक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग की है।

तस्वीर के साथ निक ने लिखा, 'एक हफ्ते पहले, आज ही के दिन।'इसी के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को टैग किया। इस तस्वीर में प्रियंका-निक तलवार से केक काट रहे है। यह केक 7 टीयर का था। केक उम्मेद भवन से प्रेरित था। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

One week ago today ❤️ @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Dec 9, 2018 at 1:56pm PST

दो रीति-रिवाज से दोनों ने की थी शादी 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखेंगे। 
 

Related News