29 APRMONDAY2024 8:02:06 AM
Nari

WHO की चेतावनी: ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना का अगला स्ट्रेन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Feb, 2022 05:54 PM
WHO की चेतावनी: ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोरोना का अगला स्ट्रेन

कोरोना का कहर पिछले 2 सालों से दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। इसके नए-नए वेरिएंड का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। अभी कोरोना का नया वेरिएंड ओमिक्रोन लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं समय-समय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी जनता को इससे बचने व सुरक्षित रहने की बार-बार सलाह देते रहते हैं।


डब्ल्यूएचओ के महामारी विज्ञानी डॉ. वैन केरखोव ने हालही में एक इंटरव्यू में कहा हैं कि, 'यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।' उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि, भविष्य में आने वाले वेरिएंट ओमिक्रोन से और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए हमें आगे के लिए और भी सतर्क रहने की जरूरत है।

 

What are potential future scenarios on #COVID19 and #Omicron? WHO's Dr @mvankerkhove explains. ⬇ pic.twitter.com/joaHlgmLKi

— World Health Organization Philippines (@WHOPhilippines) February 6, 2022


Omicron Covid-19 का अंतिम संस्करण नहीं

कोरोना के नए-नए वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहे हैं। पिछले कई दिनों से Covid-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं इसपर चेतावनी देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा हैं कि हम Omicron को कोरोना का आखिर संस्करण नहीं कह सकते हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए हमें अभी भी कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

क्या अगला संस्करण अधिक गंभीर होगा?

WHO के अनुसार, कोरोना के नए वेरिएंट आने का खतरा अभी टला नहीं हैं। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी विज्ञानी डॉ. वैन केरखोव के ने कहा हैं कि, हमारे सामने यह एक बड़ा सवाल यह है कि भविष्य के संस्करण कम या ज्यादा गंभीर होंगे या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

PunjabKesari

क्या अगला संस्करण प्रतिरक्षा से बच सकता है?

इस पर आगे बात करते हुए डॉ. वैन केरखोव ने कहा कि, इसका अगला वेरिएंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को हरा सकता है। इसके कारण टीके का प्रभाव भी कम हो जाएगा। मगर फिर भी उन्होंने कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लेने पर जोर दिया, क्योंकि इससे इस गंभीर बीमारी से व मृत्यु से बचाव हो सकता है।

कोरोना नियमों व वैक्सीन से हो सकता बचाव

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सही तरीके से ध्यान रखने पर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। ऐसे में हर किसी को वैक्सीन लेने व इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी है।

pc: freepik

Related News