घर को डैकोरेट करने और उसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग पेड़-पौधों का इस्तेमाल करते हैं। ये चीजें घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही वास्तु दोष खत्म करने में भी सहायक होते हैं। मगर यदि गलत पेड़-पौधों को घर में लगाया जाए तो ये सकारात्मक फल देने की बजाए घर के लोगों पर बुरा प्रभाव भी डालती है। आज हम आपको उन्हीं पेड़ के बारे में बताएंगे जिनको घर में लगाना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।
1. कांटेदार
घर में कभी भी कांटेदार फूल या पौधे नहीं लागाने चाहिए। इनको लगाने से घर में नैगेटिव एनर्जी का वास होता है। इसके अलावा घर में कभी एेसे पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। जिनके टूटने पर दूध निकलता हो। एेसे पौधों को लगाने से जीवन में हमेशा कष्ट ही रहता है।
2. बरगद और पीपल
हिंदू धर्म में इन दोनों पेड़ों को बहूत ही पवित्र माना जाता है। इनको कभी भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इनको घर में लगाने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। यदि आपके घर में बरगद और पीपल का पेड़ उग गया है तो उसको निकालवा दें।
3. तुलसी
तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत ही अच्छा होता है। मगर इसको यदि गलत भाग में रखा जाए तो यह फायदा पहुंचाने के बदले नुकसान पहुंचा सकता है। घर में साकारात्मक ऊर्जा के वास के लिए घर को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए।
4. ऊंचे पेड़
घर के ईशान और पूर्ण दिशा में ऊंचे पेड़ नहीं लगाने चाहिए। इसके साथ ही घर के आंगन में भी इस तरह के पेड़ लगाने से बचना चाहिए। इसको लगाने से घर में नैगेटिव एनर्जी का बास होता है। इसके साथ ही ये घर लोगों पर भी बुरा असर डालती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP