28 APRSUNDAY2024 7:20:34 AM
Nari

इन 5 आदतों वाली लड़कियों को कभी न करें डेट

  • Updated: 04 Sep, 2017 04:54 PM
इन 5 आदतों वाली लड़कियों को कभी न करें डेट

एक मजबूत रिश्ते के लिए कपल में प्यार होना बहुत जरूरी है। लड़कों को अक्सर पहली नजर में ही लड़कियां पसंद आ जाती हैं और उन्हें डेट करने के बारे में सोचते हैं। लड़कियों की खूबसूरती को देखकर वे उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं लेकिन लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसे में उन्हें डेट करने से पहले उनके स्वभाव को जरूर जान लें। आइए जानिए लड़कों को कैसी लड़कियों को डेट नहीं करना चाहिए।

 चिढ़ाने वाली
कुछ लड़कियों की आदत होती है कि उन्हें दूसरों को चिढ़ाने का मजा आता है। रिश्ते की शुरूआत में तो चिढ़ाने वाली लड़कियां पसंद आती हैं लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रैंड की इस आदत की वजह से लड़के परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन लड़कियों से बचना चाहिए जिन्हें चिढ़ाने की आदत हो।
PunjabKesari
मां की तरह बर्ताव
लड़के अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं लेकिन जब गर्लफ्रैंड भी मां जैसा व्यवहार करने लगे तो लड़के पसंद नहीं करते। ऐसी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ बच्चों की तरह 
व्यवहार करती हैं और बात-बात पर डांटने लगती हैं। 
जुनूनी लड़कियां
कुछ लड़कियां बहुत ज्यादा जुनूनी होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर बहुत पोसेसिव रहती हैं। वे हर समय उन्हें फोन और मैसेज करती रहती हैं। ऐसी लड़कियों से भी डेट करने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए।
PunjabKesari
लालची
जो लड़कियां हमेशा तोहफे लेने और घूमने-फिरने के बारे में बात करे, ऐसी लड़कियों से भी दूर ही रहना चाहिए क्योंकि आगे जाकर लड़कियों की इस आदत की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती
परेशान रहने वाली
कुछ लड़कियों को छोटी-छोटी बात पर चिंता हो जाती है। जिस वजह से वे हमेशा परेशान रहती हैं। ऐसी लड़कियों के साथ लड़के कभी खुश नहीं रहते। ऐसे में डेट करने से पहले लड़की की इस आदत के बारे में भी जान लें।
 

Related News