24 APRWEDNESDAY2024 6:55:59 PM
Nari

इन 6 चीजों के प्रयोग से घर में नहीं आएंगे मच्छर

  • Updated: 06 Apr, 2017 05:36 PM
इन 6 चीजों के प्रयोग से घर में नहीं आएंगे मच्छर

मच्छर भगाने का अचूक उपाय : बरसात हो या गर्मी इन दोंनों ही मौसम में सबसे ज्यादा मच्छर होतें हैं। हम इनको घर से दूर रखने के लिए चाहे कितनी भी सफाई रख लें या फिर गुड नाइट बगैरा भी लगा लें लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आप इन जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह हमारे दिए हुए इन घरेलू टिप्स को अपनाएंगे तो एक भी मच्छर नहीं बचेगा।

 


1. लैवेंडर
मच्छरों को कमरों से दूर करने के लिए आप लैवेंडर का रूम फ्रेशनर छिड़के। इसकी खुश्बू बहुत तेज होती है। जिससे मच्छर दूर भागते हैं और इसे सूंघ कर वे काट नहीं पाते।

 


2. नीम
हजारों गुणों की खान नीम के सिर्फ सेहत को नहीं फायदे बल्कि इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

 


3. कपूर 
कपूर के अनगिनत फायदों के बारे में तो कौन नहीं जानता। बस फिर मच्छरों को हटाने के लिए कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए रूम छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

 


4. नींबू
नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

 


5. तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

 


6. लहसुन
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।


 

Related News