29 APRMONDAY2024 9:48:12 AM
health

सफर के दौरान जी मिचलाएं या चक्कर आए तो करें ये उपाय

  • Updated: 18 Oct, 2017 10:18 AM
सफर के दौरान जी मिचलाएं या चक्कर आए तो करें ये उपाय

घूमने का शौंक तो सभी को होता है लेकिन बहुत से लोगों को सफर के दौरान उल्टियां आने का डर लगा रहता है। इसी डर की वजह से लोग सफर करने के कतराते है। अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टियां आती है तो अपने साथछ कुछ जरूरी चीजों को लेकर निकलते। आज हम आपकी किचन में ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से उल्टी को रोका जा सकता है। 

 

1. प्‍याज का रस
सफर पर निकलने से करीब 1 घंटा पहले 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीएं। इससे सफर के दौरान आने वाली उल्टियां खत्म हो जाएगी।

2. लौंग 
अगर आपका सफर के दौरान ही जी मचलाने लगे तो तुरंत मुंहे में लौंग रखकर चूसने लगे। इससे जी मचलाने की समस्या दर होगी। 

3.अदरक
अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते है जो उल्‍टी और चक्कर आने से रोकते है। अगर सफर के बीच में जी मिचलाने लगे तो अदरक की गोलियां या फिर अदरक की चाय बनाकर पीएं। 

4. पुदीना का तेल
चक्कर या सफर के दौरान उल्टी आने पर पुदीने का तेल काफी फायदेेमंद साबित होता है। पुदीने के तेल की कुछ बूंदे रुमाल पर छिड़के और शफर के दौरान उसे सूंघते रहे। इससे काफी आराम मिलेगा। 

5. नींबू का कमाल
एक छोटे कप में गर्म पानी लें और उसमें 1 नींबू का रस तथा थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर पीएं। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों दूर होगी। 

Related News