29 APRMONDAY2024 9:06:04 AM
Nari

नंदिनी गुप्ता के सिर सजा Femina Miss India 2023 का ताज, सिर्फ 19 साल की उम्र में बनी ब्यूटी क्वीन

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Apr, 2023 09:55 AM
नंदिनी गुप्ता के सिर सजा Femina Miss India 2023 का ताज, सिर्फ 19 साल की उम्र में बनी ब्यूटी क्वीन

बीती रात 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को आखिरकार अपना विजेता मिल ही गया। इस साल ब्यूटी पेजेंट राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम किया है। नंदिनी गुप्ता को पिछले साल 2022 की विजेता रह चुकी सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया है। इसके अलावा दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रैला लुवांग दूसरी रनर अप रही। आपको बता दें कि मिस इंडिया 2023 का फिनाले इंफाल के राज्य मणिपुर में हुआ था। इस इवेंट में कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया भी शामिल हुए थे। 

मात्र 19 साल की हैं नंदिनी 

आपको बता दें कि ब्यूटी पेजेंट जीतने वाली नंदिनी की उम्र सिर्फ 19 साल की है। उन्होंने ब्लैक गाउन में रैंप पर वॉक किया जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही थी। मिस इंडिया जीतने के बाद अब वह मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। 

 

कई बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए इवेंट में शामिल 

फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस साल मणिपुर में हुआ था। इस इवेंट में कई सारी बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची थी जिसमें अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया और मनीष पॉल जैसे सितारों ने इस इवेंट की शाम को और भी शानदार बना दिया। सारे बॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। जहां नेहा धूपिया और अनन्या पांडे ने व्हाइट गाउन पहना था। वहीं भूमि ब्लैक और ऑरेंज ड्रेस में कातिलाना लग रही थी। 

कौन है नंदिनी गुप्ता?

फेमिना मिस इंडिया की विजेता बनी नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। उन्होंने पढ़ाई भी राजस्थान से ही की है। नंदिनी ने बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। बचपन ने ही उन्होंने फेमिना मिस इंडिया  बनने का सपना देखा था जिसे आखिरकार उन्होंने पूरा करके ही दम लिया। नंदिनी इससे पहले फेमिना मिस इंडिया राजस्थान की भी विजेता रह चुकी थी। ऐसे में सिर्फ 19 साल की उम्र में इतना बड़े ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनना बाकी लड़कियों के लिए इंस्पीरेशन है। 

PunjabKesari

Related News