24 APRWEDNESDAY2024 3:01:28 AM
Nari

बीवी और बच्चियों के लिए क्या छोड़ गए Journalist Rohit Sardana? जानिए इन टॉप 10 फेमस जर्नलिस्ट की मही

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 May, 2021 03:43 PM
बीवी और बच्चियों के लिए क्या छोड़ गए Journalist Rohit Sardana? जानिए इन टॉप 10 फेमस जर्नलिस्ट की मही

कोरोना महामारी का ये वक्त हर किसी के लिए बेहद दुखदायी है। देश भर में यह वायरस क्या कहर मचा रहा है इसकी जानकारी देने वाले मीडिया कर्मी भी सुरक्षित नहीं है। बहुत सारे जर्नलिस्ट, अपनी जान हथेली पर रखकर आम लोगों के लिए जानकारी इक्ट्ठा करने में जुटे हैं ताकि लोगों को हालातों की जानकारी मिल सकें। बहुत सारे जनर्लिस्ट अपनी जान गंवा भी चुके हैं हाल ही में आजतक के सीनियर पत्रकार रोहित सरदाना भी कोरोना संक्रमित हो गए थे और दुनिया को अलविदा कह गए। खबरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई हालांकि वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे उनके परिवार में पत्नी परमीला दीक्षित वह दो बच्चियां हैं। रोहित सरदाना ने एक अच्छे पति पिता ही नहीं अच्छे देवर व दोस्त भी थे। उन्होंने हर रिश्ता बखूबी निभाया । इस पैकेज में आज हम आपको यही बताएंगे कि रोहित अपने परिवार के लिए क्या छोड़ गए हैं। उनकी सालाना इनकम कितनी थी।

PunjabKesari

रोहित सरदाना ने सबसे पहले जी न्यूज के शो को ताल ठोक के, को होस्ट किया था जिसमें वह सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाते थे और वर्तमान में आज तक चैनल का हिस्सा थे जहां वह दंगल शो होस्ट करते थे। रोहित के अच्छे काम को देखते हुए उन्हें गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्में रोहित सरदाना कई लोगों के आदर्श थे। पत्रकारिका की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने करियर की शुुरूआत रेडियो स्टेशन पर नौकरी करके की थी उसके बाद सीटी केबल में नौकरी की लेकिन वो कुछ बड़ा करना चाहते थे। दिल्ली आकर उन्होंने ई टीवी में काम किया हैदराबाद में उनका ट्रांसफर हुआ जहां से एंकर के रुप में वह उभर के सामने आए। फिर वह सहारा चैनल से भी जुड़े रहे फिर वह जी न्यूज में संपादक के तौर पर काम किया। उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली। जी न्यूज के ही शो ताल ठोक में उन्हें खूब पसंद किया गया।

1. रोहित सरदाना

रोहित सरदाना की संपत्ति की बात करें तो बता दें कि उनके 1 महीने की सैलरी साढ़े 7 लाख रुपए थी यानि सालाना इनकम लगभग 1 करोड़ रु. थी।

2.  श्वेता सिंह 

श्वेता सिंह, आज तक के प्रसिद्ध कार्यक्रमों में एंकर का काम करती है। वह हर महीने के करीब 8 लाख 40 हजार रु. सैलरी लेती है।

PunjabKesari

3. अंजना ओम कश्यप

अंजना ओम कश्यप भी आज तक चैनल की प्रमुख संपादक है। वे अपने कार्यक्रम हल्ला बोल और आज तक विशेष रिपोर्ट के लिए जानी जाती है। अंजना ओम कश्यप की महीने की सैलरी 8 लाख 40 हजार है।

PunjabKesari

4. सुधीर चौधरी

सुधीर चौधरी ज़ी न्यूज़ के वरिष्ठ संपादक और बिजनेस हेड है। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने वाले सुधीर चौधरी जी न्यूज से हर महीने के करीब 30 लाख रु. कमाते हैं।

PunjabKesari

5.  रवीश कुमार

रवीश कुमार पांडे एनडीटीवी इंडिया के प्रमुख पत्रकार के साथ एक न्यूज़ एंकर और लेखक भी है। उनकी सैलरी की अगर बात करें तो वह भी महीने के करीब 30 लाख रु. कमाते हैं।

PunjabKesari

6. रजत शर्मा

रजत शर्मा इंडिया टीवी चैनल के मालिक और एंकर दोनों ही है। उनका शो आप की अदालत काफी प्रसिद्ध भी है, जिसे पूरे भारत के साथ साथ दुनिया भर में देखा जाता है।  इनकी हर माह की सैलरी करीब 50 से 70 लाख रुपए तक है।

PunjabKesari

7. बरखा दत्त

बरखा दत्त, इंडिया टीवी में काम करती हैं। इनकी सैलरी 25 लाख रुपए के करीब रहती है।

PunjabKesari

8. अर्नब गोस्वामी

अर्नब गोस्वामी, कई सालों तक टाइम्स नाउ में मुख्य संपादक का काम करने के बाद उन्होंने 2017 में अपना खुद का चैनल रिपब्लिक टीवी शुरू किया। अर्नब गोस्वामी के मंथली इनकम की बात की जाए तो वह हर महीने का करीब एक करोड़ (1,00,00,000) रु. कमाते हैं।

PunjabKesari

9. राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई IBN7 चैनल में काम करते है। इनकी अगर महीने की कमाई की बात की जाए तो चैनल से 40 लाख 80 हजार रुपए पाते।

PunjabKesari

10.  अभिसार शर्मा

अभिसार शर्मा, एबीपी न्यूज़ चैनल के लिए काम करते हैं। एबीपी न्यूज़ में मुख्य और वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत है। 45 लाख रुपए वे चैनल से महीने के पाते हैं।

PunjabKesari

Related News